Titli: टीवी शो 'तितली' का फर्स्ट लुक आउट, परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश करती नजर आईं नेहा सोलंकी
नेहा सोलंकी और अविनाश मिश्रा स्टारर टीवी सीरियल 'तितली' का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है। इस शो से नेहा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। दर्शकों को इस शो में मजेदार लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है।
यह है तितली की कहानी
टीवी के इस नए शो की कहानी काफी दिलचस्प है। सीरियल की कहानी तितली के इर्द गिर्द घूमती है। तिलती बहुत खुशमिजाज और जिन्दादिल लड़की है, जो अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही है, जिसके साथ वो अपनी ड्रीम लाइफ जी सके।इसके साथ प्रोमों में यह भी देखा जा सकता है कि एक फूल की दुकान में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात 'गर्व' से होती है, जिसे 'तितली' को कैद करते हुए दिखाया गया है। इससे यह बात साफ हो जात है कि 'गर्व' की जिन्दगी में 'तितली' की लाइफ में तितली की क्या अहमियत है? इन्हीं सब के बीच उसकी लाइफ दिखाई जाएगी।
Nandish Sandhu: नंदीश संधू के भाई ओंकार का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक पोस्ट
दर्शकों को भाया फर्स्ट लुक
स्टारप्लस के इस नए टीवी शो में नेहा सोलंकी और अविनाश मिश्रा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। शो का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। लोग इस शो के रिलीज होना बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- TV Stars: किरदार निभाते-निभाते मानसिक तनाव के शिकार हुए ये टीवी सितारे, शो के चक्कर में खुद को भी भूल बैठे