{"_id":"644d75f4b67e993ab309cfb4","slug":"nandish-sandhu-brother-onkar-sandhu-demise-actor-shared-emotional-post-on-social-media-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nandish Sandhu: नंदीश संधू के भाई ओंकार का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक पोस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Nandish Sandhu: नंदीश संधू के भाई ओंकार का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक पोस्ट
Sun, 30 Apr 2023 01:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:25 AM IST
सार
टीवी इंडस्ट्री के दोस्त अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह, अंकिता लोखंडे, वाहबिज दोराबजी, आकांक्षा पुरी, मुनिशा खटवानी, रोहित खुराना, मोहम्मद नाजिम खिलजी, मालिनी कपूर, अली मर्चेंट, जतिन शाह और कई अन्य लोगों ने नंदीश के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
नंदीश संधू, ओंकार संधू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतरन फेम नंदीश संधू के भाई ओंकार सिंह संधू का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। इसके साथ ही उन्होंने दिल को छू लेने वाला पोस्ट भी साझा किया है। नंदीश के भाई ओंकार कैंसर से जूझ रहे थे और 28 अप्रैल को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सुबह परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुआ।
एक्टर ने लिखा भाई के लिए पोस्ट
नंदीश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दुखद कैप्शन के साथ एक अपने भाई ओंकार को अलविदा कहा है। उन्होंने लिखा, "इस तरह आप हमेशा याद किए जाएंगे मेरी जान। मुस्कुराते हुए, खुशियां बांटते हुए, जीवन को छूते हुए और एक सच्चे फाइटर के रूप में। दूसरे जहां में मिलेंगे छोटे। आपने हम सभी को अंत तक लड़ना सिखाया है और वह भी मुस्कुराते हुए। मैं अपने जीवन का हर एक दिन आपको सेलिब्रेट करने का वादा करता हूं।''
विज्ञापन
टीवी के सितारों ने कही ये बात
टीवी इंडस्ट्री के दोस्त अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह, अंकिता लोखंडे, वाहबिज दोराबजी, आकांक्षा पुरी, मुनिशा खटवानी, रोहित खुराना, मोहम्मद नाजिम खिलजी, मालिनी कपूर, अली मर्चेंट, जतिन शाह और कई अन्य लोगों ने नंदीश के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदनाएं साझा कीं। अर्जुन बिजलानी ने लिखा "ओम शांति", अंकिता लोखंडे ने लिखा "उन्हें शांति मिले.. आपको और परिवार को भगवान शक्ति दें .. मजबूत रहें।" आकांशा पुरी ने कहा "यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। कृपया ध्यान रखें..मजबूत रहें।”
ऋतिक के साथ नंदीश कर चुके हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो नंदीश आखिरी बार फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। फिल्म में नंदीश ने उनके भाई का रोल प्ले किया था। उन्हें अदिति राव हैदरी और अपारशक्ति खुराना के साथ एक ओटीटी शो में भी देखा गया था।
यह भी पढ़ें- Mahekk Chahal: 'तुमको हिंदी आती नहीं है और तुम शो करोगी', ट्रोल्स को लेकर नागिन फेम महक चहल का छलका दर्द

View this post on Instagram