फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   television indian tv ratings week 21

टीवी रेटिंग: टॉप 10 में पहुंचा '... महादेव'

Fri, 31 May 2013 05:16 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Fri, 31 May 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
television indian  tv ratings week 21
हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की 21वें सप्ताह की रेटिंग में बहुत फेरबदल देखने को मिले हैं।
विज्ञापन


इस सप्ताह जहां 'देवो के देव महादेव' को टॉप 10 में आने का मौका मिला वहीं इस सप्ताह कई रियलिटी शो टॉप 10 में आने में सफल हुए।

आइए जानें, 21 वें सप्ताह की टीवी रेटिंग में और क्या कुछ खास बदलाव हुए।

'ससुराल सिमर का' आया टॉप 5 में
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' यूं तो पहले कई बार टॉप 10 में आ चुका हैं लेकिन पहली बार ये शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

इस बार सब टीवी पर प्रसारित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बराबर रेटिंग के साथ नंबर तीन पर हैं।

विज्ञापन


देखें टॉप 5 में और कौन से शो शामिल हुए



रियलिटी शो भी आए टॉप 10 में
इस सप्ताह स्टार प्लस पर प्रसारित रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' टॉप 10 में आने में कामयाब हुआ हैं वहीं ग्रांड फिनाले होने के कारण जीटीवी पर प्रसारित रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' भी अच्छी रेटिंग के साथ टॉप 10 में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डांस रियलिटी शो 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

टॉप 10 में शामिल हुआ 'देवो के देव महादेव'
लाइफ ओके पर प्रसारित पौराणिक शो 'देवो के देव महादेव' की रेटिंग बेशक इस सप्ताह कम रही हो। लेकिन इस सप्ताह ये शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ।


इसके अलावा कलर्स चैनल पर प्रसारित 'मधुबाला', जी टीवी पर प्रसारित 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'पुनर्विवाह' और 'पवित्र रिश्ता' टॉप 10 लोकप्रिय शो में आने में कामयाब हुआ है।

वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'साथ निभाना साथिया' और 'वीरा' भी इस बार टॉप 10 में शामिल है।

कलर्स और जीटीवी चैनल आए बराबरी पर

tv








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed