{"_id":"13cbfebe-c3a2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"television-indian-tv-ratings-week-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी रेटिंग: टॉप 5 शो में पहुंचा 'उतरन'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी रेटिंग: टॉप 5 शो में पहुंचा 'उतरन'
अनुराधा गोयल
Updated Fri, 24 May 2013 07:02 AM IST
विज्ञापन
हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की 20वें सप्ताह की रेटिंग में बहुत फेरबदल देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
इस सप्ताह जहां 'उतरन' को टॉप 5 में आने का मौका मिला वहीं इस सप्ताह कई शो टॉप 10 में आने में सफल हुए।
आइए जानें, 20 वें सप्ताह की टीवी रेटिंग में और क्या कुछ खास बदलाव हुए।
'उतरन' आया टॉप 5 में
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'उतरन' यूं तो पहले कई बार टॉप 10 में आ चुका हैं लेकिन पहली बार ये शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
देखें टॉप 5 में और कौन से शो शामिल हुए-
अन्य टॉप शोइस सप्ताह कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' को टॉप 5 में जगह नहीं मिली लेकिन टॉप 10 में ये अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
इसके अलावा जीटीवी का शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' और कलर्स पर प्रसारित शो 'सुसराल सिमर का' बराबर रेटिंग के साथ नंबर सात पर रहे।
वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'वीरा', 'साथ निभाना साथिया' और रिएलिटी शो 'मास्टरशेफ' टॉप 10 लोकप्रिय शो में अच्छी रेटिंग पर हैं।
वहीं कलर्स चैनल पर प्रसारित तीन धारावाहिक 'मधुबाला', 'उतरन' और 'ससुराल सिमर का' भी अच्छी रेटिंग के साथ टॉप 10 शोज में शामिल हैं।
इसके साथ ही स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
लोकप्रिय चैनल की रेटिंग