फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Television Actor Vivian Dsena to marry former journalist from Egypt after divorce with Vahbbiz Dorabjee

Vivian Dsena: विवियन डीसेना को दोबारा मिला प्यार, वाहबिज से तलाक के बाद अब करेंगे मिस्र की पत्रकार से शादी

Mon, 18 Apr 2022 11:36 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 18 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

‘प्यार की एक कहानी’ और ‘मधुबाला’ जैसे शो से अपनी घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विवियन डीसेना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह मिस्र की एक पत्रकार नूरन अली के साथ रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
Television Actor Vivian Dsena to marry former journalist from Egypt after divorce with Vahbbiz Dorabjee
विवियन डीसेना - फोटो : Social Media

विस्तार

मनोरंजन जगत में मानो शादी का सीजन चल रहा है। रणबीर-आलिया, वीजे साइरस और मिलिंद गाबा की शादी के बाद अब जल्द ही ‘प्यार की एक कहानी’ और ‘मधुबाला’ जैसे शो से अपनी घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विवियन डीसेना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभिनेता पिछले कुछ सालों से मिस्र की एक पत्रकार के साथ रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह मिस्र की एक पत्रकार नूरन अली के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक व्यक्ति नहीं है, ऐसे में वह सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा या फिर नूरन के साथ किसी कार्यक्रम या पार्टी में भी नहीं दिखाए देंगे।  
विज्ञापन

विवियन से नूरन ने एक इंटरव्यू के लिए संपर्क किया था, तभी वह पहली बार उनसे मिले थे। दोनों की मुलाकात को लेकर नूरन ने कहा कि ये मेरे देश और अभिनेताओं के प्रति प्यार ही था, जिस वजह से मैंने विवियन को इंटरव्यू के लिए पूछा। विवियन एक इवेंट के लिए मिस्र आने वाले थे, तभी मैंने उनसे इंटरव्यू की बात की। मेरी पहली धारण विवियन के बारे में यहीं थी कि यह अपने बारे में सोचता क्या है? जब मैंने उनसे कहा कि मैं आपके जैसे इंसान के साथ काम नहीं कर सकती तो उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपने जिस व्यक्ति के बारे में बात की है वह मैं नहीं हूं। इसलिए पहले मुझे जान लें। नूरन ने हंसते हुए कहा कि विवियन को जानना एक जाल था, जिसमें में फंसी और मुझे उनसे प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवियन ने बताया कि नूरन अपनी जॉब को छोड़कर हाउसवाइफ बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि नूरन का परिवार लॉ से ताल्लुक रखता है और उन्हें इस इंडस्ट्री की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मुझसे नूरन की प्राइवेसी का ख्याल रखने का अनुरोध किया है। वो चाहते हैं कि हम एक सामान्य कपल की तरह रहे। विवियन ने कहा कि नौकरी छोड़ने का फैसला नूरन का है। वह चाहती हैं कि मैं उन्हें किसी कार्यक्रम में भी साथ लेकर न जाऊं।


आपको बता दें कि विवियन ने इससे पहले वाहबिज दोराबजी से 2013 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं, विवियन इन दिनों कलर्स के शो 'सिर्फ तुम' में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed