अभिनेता गौरव चोपड़ा की मां का हुआ निधन, लंबे समय से कैंसर से लड़ रहीं थीं जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौरव चोपड़ा की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता की मां ने दिल्ली में बुधवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। मां के निधन की जानकारी खुद गौरव चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए गौरव चोपड़ा ने मां के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी मां बेहद मजबूत इंसान थीं। पहली तस्वीर साल भर पहले की है। तीन साल कैंसर से जंग लड़ते हुए, कभी न रुकने वाले कीमो के तीन साल में भी हमारा हौसला बढ़ाती रहीं। ऐसी खूबसूरती, जिसे किसी प्रकार के बनावट की जरूरत नहीं। वह अलग ही दिखती थीं, सबकी प्यारी। किसी फैन की तरह उन्हें देखकर मुस्कुराता था।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on
गौरव चोपड़ा ने मां के लिए पोस्ट में आगे लिखा, 'उन्होंने एक टीचर, प्रिंसिपल, सहयोगी, दोस्त और आध्यात्मिक तरक्की करते एक इंसान के रूप में कई लोगों को प्रेरित किया। उनके बारे में लिखने के लिए लाखों बातें हैं। उन्होंने जिदंगी में मुझे हर चीज से रूबरू करवाया। मेरी ताकत, मेरी ऊर्जा का केंद्र। वह कल हमें छोड़कर चली गयीं। मुझे विश्वास है कि उस दुनिया में भी वह सबको अपना फैन बना रही होंगी।'
गौरव चोपड़ा का अपनी मां के लिए लिखे इस भावुक पोस्ट पर उनके फैंस और करीबी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि गौरव चोपड़ा छोटे पर्दे के चर्चित कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ऐसा देश है मेरा, उतरन, साड्डा हक और संजीवनी सहित कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।