फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gaurav Chopra Mother Death News: mother passed away after a long battle with pancreatic cancer

अभिनेता गौरव चोपड़ा की मां का हुआ निधन, लंबे समय से कैंसर से लड़ रहीं थीं जंग

Fri, 21 Aug 2020 05:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Aug 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Chopra Mother Death News: mother passed away after a long battle with pancreatic cancer
गौरव चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौरव चोपड़ा की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता की मां ने दिल्ली में बुधवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। मां के निधन की जानकारी खुद गौरव चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन


इन तस्वीरों को साझा करते हुए गौरव चोपड़ा ने मां के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी मां बेहद मजबूत इंसान थीं। पहली तस्वीर साल भर पहले की है। तीन साल कैंसर से जंग लड़ते हुए, कभी न रुकने वाले कीमो के तीन साल में भी हमारा हौसला बढ़ाती रहीं। ऐसी खूबसूरती, जिसे किसी प्रकार के बनावट की जरूरत नहीं। वह अलग ही दिखती थीं, सबकी प्यारी। किसी फैन की तरह उन्हें देखकर मुस्कुराता था।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My mommy strongest !! The first picture is from a year ago. Three years of cancer fighting of the worst kind ,three years of non stop chemo: and she was bucking us up ! Always the brightest spot of energy in the room . Always. The beauty that did not need any kind of accentuation. It stood out .loved by all. To the point of seeming like her fans. . . Inspired so many..as a teacher, as a principal,as a colleague ,as a friend ,as a human being pursuing spiritual growth over everything else.. I can go on and on .about a million things..she introduced me to everything in life ..my strength..my source.. #MeriMaa was the strongest.. She left us yesterday... In the other world she would be making everyone her fan ,I'm sure ! Aapka #kaanha

A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on

गौरव चोपड़ा ने मां के लिए पोस्ट में आगे लिखा, 'उन्होंने एक टीचर, प्रिंसिपल, सहयोगी, दोस्त और आध्यात्मिक तरक्की करते एक इंसान के रूप में कई लोगों को प्रेरित किया। उनके बारे में लिखने के लिए लाखों बातें हैं। उन्होंने जिदंगी में मुझे हर चीज से रूबरू करवाया। मेरी ताकत, मेरी ऊर्जा का केंद्र। वह कल हमें छोड़कर चली गयीं। मुझे विश्वास है कि उस दुनिया में भी वह सबको अपना फैन बना रही होंगी।'

गौरव चोपड़ा का अपनी मां के लिए लिखे इस भावुक पोस्ट पर उनके फैंस और करीबी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि गौरव चोपड़ा छोटे पर्दे के चर्चित कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ऐसा देश है मेरा, उतरन, साड्डा हक और संजीवनी सहित कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed