फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tejasswi Prakash Fans Angry On Celebrity Masterchef Feel Show Is Biased

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश के फैंस हुए शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से नाराज, पक्षपात करने का लगाया आरोप

Tue, 01 Apr 2025 07:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Apr 2025 07:11 PM IST
सार

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ कुकिंग रियालिटी शो धीरे-धीरे फाइनल एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही टेलीकास्ट होने वाले एक एपिसोड के प्रोमाे को देखकर तेजस्वी प्रकाश के फैंस काफी नाराज हो गए। फैंस ने शो पर पक्षपात करने का आरोप भी लगा दिया है। जानिए, ऐसा क्यों हुआ?

विज्ञापन
Tejasswi Prakash Fans Angry On Celebrity Masterchef Feel Show Is Biased
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash

विस्तार

तेजस्वी प्रकाश की फैन फाॅलोइंग काफी ज्यादा है। वह इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री कुकिंग करने में, स्पेशल रेसिपी बनाने में काफी मेहनत करती है। तेजस्वी के फैंस भी उसे काफी सपोर्ट करते हैं। हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के प्रोमो में तेजस्वी के फैंस ने कुछ ऐसा देखा और महसूस किया, जिससे उन्हें लगा कि शो तेजस्वी के साथ पक्षपात कर रहा है। साथ ही कुछ खास प्रतियोगियों को ज्यादा सपोर्ट कर रहा है। क्या है, ये पूरा मामला जानिए। 

विज्ञापन

प्रोमो में नहीं दिखाए तेजस्वी के फैंस 
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोनीटीवीऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया। इसमें तेजस्वी के अलावा बाकी प्रतियोगी को विदेशी खाना बनाना था। इस खाने को चखने के लिए इन सेलिब्रिटीज के फैंस भी आने वाले थे। प्रोमो में सभी प्रतियोगी के फैंस नजर आए लेकिन तेजस्वी के फैंस की एक झलक तक नहीं दिखाई गई। इस बात से तेजस्वी के फैंस नाराज हो गए।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Karan-Tejasswi: करण ने बताई तेजस्वी की सबसे अच्छी बात, दिलचस्प रही थी गर्लफ्रेंड की मां से पहली मुलाकात 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


नाराज फैंस ने दिए पोस्ट पर रिएक्शन 
तेजस्वी के फैंस का मानना था कि एक्ट्रेस को शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के प्रोमो में बहुत कम स्क्रीन टाइम दिया गया है। इस बात पर कई यूजर्य ने शो की इस सोशल मीडिया पोस्ट पर ही रिएक्शन दे दिए। कई यूजर्स का मानना है कि शो एक्ट्रेस निक्की तंबोली और टीवी एक्टर गौरव को ज्यादा अहमियत देता है, यह दोनों भी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने निक्की तंबोली को कहे अपशब्द, जानिए क्या है पूरा मामला? 


 

शो से हटकर तेजस्वी का निजी जीवन  
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से हटकर अगर तेजस्वी के निजी जीवन की बात करें तो वह इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर है कि जल्द ही वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से शादी कर सकती हैं। ये दोनों लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। टीवी एक्टर करण कुंद्रा भी इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ’ जैसे शो में नजर आ रहे हैं।  


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed