फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tam weekly report for week 09 13

जी टीवी ने कलर्स को दी मात

Thu, 07 Mar 2013 11:19 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Thu, 07 Mar 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
tam weekly report for week 09 13

हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नौवें सप्ताह की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। आइए जानें 24 फरवरी से 02 मार्च के बीच किस एंटरटेनमेंट चैनल ने कितनी छलांग लगाई।

स्टार प्लस ने बरकरार रखी अपनी रैकिंग

पिछले कई सप्ताह से नंबर वन की रैकिंग बरकरार रखे हुए स्टार प्लस इस सप्ताह भी अन्य चैनलों से काफी आगे निकल गया है। इस सप्ताह स्टार प्लस चैनल की रेटिंग काफी बढ़ गई है।

स्टार के मशहूर धारावाहिक- 'दीया और बाती हम', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'साथ निभाना साथिया' है।

कलर्स को पीछे छोड़ आगे निकला जीटीवी

पिछले सप्ताह जहां जीटीवी की रैकिंग घट गई थी और रेटिंग बढ़ गई थी, वहीं इस सप्ताह जीटीवी की रेटिंग में बेशक कमी आई है लेकिन वो नंबर तीन की पोजीशन से नंबर दो पर आ गया है।

जीटीवी के मशहूर धारावाहिक- 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'हिटलर दीदी', 'पवित्र रिश्ता'

कलर्स की रैकिंग और रेटिंग दोनों घटी

पिछले सप्ताह के मुकाबले जहां कलर्स नंबर दो से तीन पर आ गया है वहीं इस सप्ताह कलर्स की रेटिंग भी काफी गिर गई है।

कलर्स के मशहूर धारावाहिक- 'बालिका वधु', 'उतरन', 'मधुबाला'

सोनी और लाइफ ओके रेटिंग हुई कम

बेशक सोनी चैनल और लाइफ ओके चैनल अपनी रैकिंग में इस बार भी चार और छह नंबर पर बरकरार है लेकिन इस सप्ताह इन दोनों चैनलों की रेटिंग में कमी आई है।

सोनी के मशहूर धारावाहिक- 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'अनामिका' और 'क्या हुआ तेरा वादा'

लाइफ ओके के मशहूर धारावाहिक-'देवो के देव महादेव', 'सावित्री'

सब टीवी की रेटिंग जस की तस

कॉमेडी शोज के लिए मशहूर सब टीवी की रेटिंग में कोई कमी नहीं आई है। इस सप्ताह भी सब टीवी चैनल का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुआ है।

सब टीवी के मशहूर धारावाहिक- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'चिड़ियाघर' और 'FIR'

अपने कुछ मशहूर धारावाहिकों के कारण ये चैनल एक-दूसरे से आगे निकलते रहते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताह में टैम रेटिंग में कौन सा चैनल अपनी रैकिंग बरकरार रखता है और कौन सा चैनल किसको मात देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed