फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tam weekly report for week 06 13

टीवी रेटिंगः स्टार प्लस अभी है नंबर वन पर

Sat, 16 Feb 2013 02:13 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 16 Feb 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
tam weekly report for week 06 13

हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के छठें वीक की रेटिंग आ गई है। इस बार रेटिंग में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलें। आइए जानें टैम रेटिंग के छठें सप्ताह 03 फरवरी से 09 फरवरी के बीच छोटे परदे पर क्या कुछ बदला और क्या नहीं।

विज्ञापन


स्टार प्लस अभी भी है नंबर वन
स्टार प्लस चैनल पिछले सप्ताह 281 जीआरपी (Gross Ratings Points) रेटिंग के साथ नंबर वन पर था। बेशक इस सप्ताह इसकी रेटिंग गिर गई है। लेकिन इस सप्ताह भी स्टार प्लस 264 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर वन पर आ गया है।
विज्ञापन


जीटीवी की रेटिंग बढ़ी
इस बार छठें वीक जीटीवी की रेटिंग में भारी इजाफा हुआ है। इस सप्ताह 214 जीआरपी रेटिंग से बढ़कर 243 जीआरपी के साथ जीटीवी नंबर दो पर आ गया है। हालांकि पिछले सप्ताह भी जीटीवी नंबर दो पर ही था लेकिन स्टार प्लस को जीटीवी मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कलर्स की रेटिंग भी लगातार घट रही है। पिछले सप्ताह कलर्स 210 जीआरपी के साथ नंबर तीन पर था लेकिन इस बार 206 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर तीन पर है।

नंबर चार की पोजीशन पर बरकरार है सोनी टीवी
सोनी टीवी पिछले कई सप्ताह से नंबर 4 की पोजीशन पर बरकरार है। हालांकि इस सप्ताह सोनी टीवी की रेटिंग में थोड़ा सा इजाफा जरूर हुआ है। जी हां, इस सप्ताह सोनी टीवी 159 जीआरपी से बढ़कर 160 जीआरपी तक पहुंच गया है। वहीं सब टीवी की रेटिंग इस सप्ताह 134 से गिरकर 132 जीआरपी तक पहुंच गई है।

लाइफ ओके और सहारा अभी है बहुत पीछे
लाइफ ओके अभी भी नंबर 6 की पोजीशन पर बरकरार है। बेशक लाइफ ओके की रेटिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। इस सप्ताह 121 जीआरपी रेटिंग से बढ़कर लाइफ ओके 124 जीआरपी तक पहुंच गया है। वहीं सहारा की रेटिंग ज्यों की त्यों हैं।


पिछले कई सप्ताह से जीटीवी, स्टार प्लस और कलर्स चैनल में काफी टफ कॉम्पिटशन चल रहा है। इस बार तो फिर से स्टार प्लस बाजी मार ले गया। लेकिन देखना होगा कि स्टार प्लस आने वाले सप्ताह में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल होता है या फिर इस बार जीटीवी कुछ खास कमाल दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed