Video: ‘तारक मेहता...’ फेम दिलीप जोशी ने बेटी के संगीत में किया शानदार डांस, ढोल पर लगाए जोरदार ठुमके
'तारक मेहता...' फेम दिलीप जोशी अपनी बेटी नियती की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विस्तार
दरअसल, सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिलीप जोशी धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दिलीप जोशी ने अपनी बेटी के लिए गरबा और डांडिया नाइट रखी थी। ऐसे में वह वीडियो में ढोल पर खूब डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनका जोश देखकर वहां मौजूद हर कोई नाचने के लिए मजबूर हो रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में आगे वह डांडिया भी खेलते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI FC (@teamdiship)
लुक की बात करें तो, दिलीप जोशी ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना हुआ है। फैंस ने दिलीप जोशी का ये अंदाज पहली बार देखा है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो मे दिलीप गाना भी गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, दिलीप जोशी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर में गृहशांति पूजा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिलीप अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हुए नजर आए थे।
बता दें कि दिलीप जोशी ने अपनी बड़ी बेटी नियती की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। शादी के बाद नियती का ताज होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। माना जा रहा है कि शादी में तारक मेहता की टीम नजर आएगी। लेकिन दिशा वकानी नहीं होंगी।