फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta’s Sodhi Aka Gurucharan Singh Had Left Show Because of Delay In Payment know Actor Responds

खुलासा: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण ने इस वजह से छोड़ा शो, पहली बार बताई असल वजह!

Sat, 09 Oct 2021 02:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 09 Oct 2021 02:05 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन जगत का प्रसिद्ध कॉमेडी शो है। इस धारावाहिक को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह शो पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा प्यार करते हैं और पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta’s Sodhi Aka Gurucharan Singh Had Left Show Because of Delay In Payment know Actor Responds
गुरुचरण सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन जगत का प्रसिद्ध कॉमेडी शो है। इस धारावाहिक को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह शो पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा प्यार करते हैं और पसंद करते हैं। ये ही वजह है कि इस शो के किरदार घर-घर में लोकप्रिय हैं। इस कॉमेडी शो का ही एक किरदार रोशन सिंह सोढ़ी भी है, जिसका रोल पहले गुरुचरण सिंह करते थे। बाद में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने कभी शो छोड़ने की असल वजह नहीं बताई थी। लेकिन अब पहली बार उन्होंने इसे लेकर बातचीत की है।  उन्होंने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में शो छोड़ने की असली वजह उजागर करी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2008 में इस शो का पहला एपिसोड प्रसारित होने के बाद से हर कोई इस सीरियल का फैन हो गया है। गुरुचरण सिंह को भी सोढ़ी के किरदार में दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। उन्होंने कुछ वक्त पहले बताया था कि किस तरह इस शो में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार मिलने से पहले उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कैसे उनको इस शो का किरदार मिलने से पहले अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा था। उनके ऊपर खूब सारा कर्ज हो गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरी में मुंबई आना पड़ा। 
विज्ञापन


 

उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि नट्टू काका को खोते समय वह दिल्ली में थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह घनश्याम जी के संपर्क में थे। शो के पुराने साथियों को फोन करने के बाद वह दिवंगत घनश्याम जी के घर उनके परिवार से मिलने गये। उन्होंने कहा, नट्टू काका एक अद्भुत इंसान और अभिनेता थे। वह मुझे कहा करते थे कि 'तेरा प्यार मुझे बड़ा भारी पड़ जाता है। शो छोड़ने के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, खैर, मेरे शो छोड़ने के समय मेरे पिताजी की सर्जरी हुई थी। कुछ और चीजें थीं जिन्हें मुझे देखना था। मेरे छोड़ने के और भी कई कारण थे, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। उन्होंने इस शो में फिर से लौटने के बारे में भी कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed