फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Swaraj serial tell the story of brave Indian Freedom Fighters, 75 episodes will be broadcast in 10 languages

Swaraj: वीर जवानों की दास्तां बयां करेगा 'स्वराज', 10 भाषाओं में प्रसारित होंगे 75 एपिसोड

Thu, 18 Aug 2022 09:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Aug 2022 09:28 PM IST
सार

दूरदर्शन के इस नए शो में सिर्फ आजादी की गौरव गाथा को नहीं दिखाया जाएगा बल्कि फ्रांसीसी, डच और पुर्तगालियों ने देश को कैसे लूटा इस बात को भी पर्दे पर दिखाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Swaraj serial tell the story of brave Indian Freedom Fighters, 75 episodes will be broadcast in 10 languages
स्वराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर जिस चीज की सबसे अधिक चर्चा रही वह थी दूरदर्शन पर 14 अगस्त से  शुरू हुए टीवी शो 'स्वराज-भारत के स्वतत्रतां संग्राम की समग्र गाथा' की। इस धारावाहिक को हर रविवार रात 9 से 10 बजे तक दिखाया जाएगा। इस शो मे कुल 75 एपिसोड होंगे। हाल ही में इस शो के स्पेशल स्क्रीनिंग में पीएम मोदी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संसद के बालयोगी सभागार में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री भी मौजूद थे।

विज्ञापन

कैसी होगी स्वराज की कहानी?

इस सीरियल में वीर जवानों की साहस की कहानियों को पर्दे पर दिखाया जाएगा। शो में मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह जैसे वीरों के अलावा उन नायकों को बारे में भी बताया जाएगा जिनके बारे में यह तो लोग भूल चुके हैं या फिर उन्हें उनके बारे में पता ही नहीं है। इन नायकों और वीरांगनाओं में रानी अबक्का, बक्शी जगबंधु, तिरोत सिंह, सिद्धो कान्हो मुर्मु, शिवप्पा नायक, तिलका मांझी जैसे वीर योद्धाओं की कहानियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों को किया है सीरियल में शामिल

दूरदर्शन के इस नए शो में सिर्फ आजादी की गौरव गाथा को नहीं दिखाया जाएगा बल्कि फ्रांसीसी, डच और पुर्तगालियों ने देश को कैसे लूटा इस बात को भी पर्दे पर दिखाने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि शो में वास्को डि गामा के भारत आगमन को भी दिखाया जाएगा। इस सीरियल का प्रसारण पूरे देश में होगा यही वजह है कि सीरियल को 9 क्षेत्रिय भाषाओं और अंग्रेजी भाषा में डब किया गया है। जिसका प्रसारण 20 अगस्त से दूरदर्शन के रीजनल चैनलों पर किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed