Swaraj Serial: स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को बताएगा 'स्वराज', जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरियल
यह धारावाहिक स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान के बारे में बताएगा। इस सीरियल को नौ क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में भी डब किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता के 75 वर्ष का जश्न मनाने के लिए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में डीडी नेशनल चैनल पर 14 अगस्त से हिंदी में 75-एपिसोड का मेगा धारावाहिक 'स्वराज - भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा' का प्रसारण करने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से भी दी गई थी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संसद के बालयोगी सभागार में दूरदर्शन द्वारा बनाए गए धारावाहिक 'स्वराज' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री भी स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद थे।आज हम आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
मंत्रालय के मुताबिक 75 एपिसोड वाले इस सीरियल का प्रसारण हर रविवार रात 9 बजे होगा। यह धारावाहिक स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान के बारे में बताएगा। इस सीरियल को नौ क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में भी डब किया जा रहा है। धारावाहिक का क्षेत्रीय संस्करण इस महीने की 20 तारीख से दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर प्रसारित होगा। इस सीरियल का प्रसारण इस महीने की 20 तारीख से हर शनिवार सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर भी किया जाएगा।
वास्को-़डि-गामा से शुरुआत
धारावाहिक की शुरुआत 1498 में भारत में वास्को-डि-गामा के उतरने के साथ शुरू होगी। यह धारावाहिक रानी अब्बक्का, बख्शी जगबंधु, तिरोट सिंग, सिद्धू मुर्मू और कान्हू मुर्मू, शिवप्पा नायक, कान्होजी आंग्रे, रानी गैदिनल्यू, तिलका मांझी, रानी लक्ष्मीबाई, महाराज शिवाजी, तात्या टोपे, मैडम भीकाजी कामा सहित सहित नायकों की कहानियों को भी बताएगा।
अनुराग ठाकुर ने कही ये बात
बता दें कि इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य स्वराज के विचार के पीछे की दृष्टि को फिर से परिभाषित करना है और उन नेताओं की कहानियों को बताता है जिन्होंने उस विचार को वास्तविकता में ढाला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर ने भी कहा है कि यह धारावाहिक अतीत के इन नायकों में हमारे गौरव की अभिव्यक्ति है।