फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Superstar Singer 3 will start soon On Sony Entertainment auditions will be held in Delhi on 28 January

Superstar Singer 3: 'सुपरस्टार सिंगर 3' का आगाज जल्द! 28 जनवरी को दिल्ली में होंगे ऑडिशन

Sat, 27 Jan 2024 11:29 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द 'सुपरस्टार सिंगर 3' का आगाज होने वाला है। इसी को लेकर कल यानी 28 जनवरी को दिल्ली में ऑडिशन आयोजित किया गया है। 

 

विज्ञापन
Superstar Singer 3 will start soon On Sony Entertainment auditions will be held in Delhi on 28 January
सुपरस्टार सिंगर 3-दिल्ली ऑडिशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला बच्चों का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, 'सुपरस्टार सिंगर' अपनी तीसरी किस्त के साथ वापसी कर रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट एक दफा फिर सुरीली आवाज से नवाजे गए बच्चों को अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए राष्ट्रीय मंच तैयार कर रहा है। निर्माता, राजधानी दिल्ली में सुरीली आवाजों की तलाश में हैं। कल यानी 28 जनवरी को दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में पहला ऑडिशन होने वाला है। 

विज्ञापन

28 जनवरी को दिल्ली में ऑडिशन

अगर आपके बच्चे में भी टैलेंट है, और वे अपनी गायन क्षमता दिखाने के लिए अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो 28 जनवरी को सुपरस्टार सिंगर के लिए ऑडिशन में आएं। यह ऑडिशन दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 23, द्वारका, नई दिल्ली में होने वाला है। निर्माताओं ने बेहतरीन गायक की तलाश शुरू कर दी है, और अगर आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अपने बच्चे को ऑडिशन दिलाने जरूर पहुंचे। 

विज्ञापन


Kanguva: बॉबी देओल के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कंगुवा' से जारी हुआ अभिनेता का पहला पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

पवनदीप राजन ने उत्साह किया साझा 

दिल्ली ऑडिशन के बारे में बोलते हुए, पवनदीप राजन कहते हैं, 'मैं सुपरस्टार सिंगर के आगामी सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जहां इस मंच के माध्यम से देश की शीर्ष युवा प्रतिभाओं की खोज की जाती है। हर साल, देश के विभिन्न वर्गों से कई प्रतियोगी आते हैं। विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले अपनी अनोखी आवाज को प्रदर्शित करेंगे।'


Prashanth Varma: हनुमान के निर्देशक का आदिपुरुष पर कटाक्ष! प्रशांत वर्मा बोले- कुछ सीक्वेंस ने बेहद निराश किया

प्रतिभाओं के लिए मंच तैयार 

पवनदीप राजन ने जोड़ा, 'दिल वालों की दिल्ली में होने वाले ऑडिशन के साथ, मैं इस शहर में पाए जाने वाले रत्नों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। ऑडिशन के लिए सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं इस रोमांचक प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह बनाएं।' ऑडिशन में भाग लेना सुनिश्चित करें और देश का अगला 'सुपरस्टार सिंगर' बनने के लिए तैयार हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed