फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sunny leone, webbed, mtv

सनी लियोनी बताएंगीं, कैसे बचें पोर्न क्राइम से

Fri, 15 Nov 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Fri, 15 Nov 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
sunny leone, webbed, mtv

पोर्न स्टार सनी लियोनी अब एक अलग ही अंदाज में दर्शकों से रूबरू होंगी। वह अब क्राइम से बचाव के उपाय लोगों को बताएंगी। हाल ही में सनी ने एक क्राइम बेस्ड सीरियल में मेहमान भूमिका के लिए हामी भी भर दी है।

विज्ञापन


एमटीवी पर प्रसारित क्राइम बेस्ड धारावाहिक वेबड् में सनी अब जल्द ही नजर आएंगी। ये धारावाहिक क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिसमें क्राइम के केस कड़ियों में प्रसारित किए जाते हैं। ऐसे ही कुछ एपीसोड को सनी होस्ट करती दिखेंगी। हाल ही में इसकी शूटिंग भी उन्होंने मुंबई में पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस धारावाहिक में वह महिलाओं के प्रति होने वाली घटनाओं को उजागर करेंगी और बताएंगी कि किस प्रकार एक क्राइम दिमाग में अंजाम लेता है और इससे किस प्रकार बचा जा सकता है।


सूत्रों के अनुसार वर विशेष रूप से एक ऐसे एपीसोड को होस्ट करेंगी जिसमें पोर्नोग्राफी के दलदल में फंसाने और फंसने का जिक्र होगा।


गौरतलब है कि सनी आजकल बेहद व्यस्त हैं और छोटे पर्दे की ओर भी उन्होंने रुख कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed