माता की चौकी वाले वीडियो पर सुधा चंद्रन ने दी प्रतिक्रिया, ट्रोलिंग पर रिएक्शन देते हुए कही बड़ी बात
Sudha Chandran Reacts To Trolling: अभिनेत्री सुधा चंद्रन के कई वीडियोज पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब उन वीडियोज पर सुधा की प्रतिक्रिया सामने आई है। चलिए जानते हैं सुधा ने क्या कुछ कहा है।
विस्तार
सुधा चंंद्रन के वीडियोज हुए वायरल
दरअसल 3 जनवरी को सुधा चंद्रन ने अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी लोग शामिल हुए। इस दौरान सुधा भक्ति में इस कदर डूब गईं कि वह भावनात्मक हो उठीं। इसी पल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिनमें उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक अवस्था में देखा गया। कुछ यूजर्स ने इन वीडियो को लेकर सवाल उठाए और ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: दीपिका से मिलकर भावुक हो गईं फैन की मां, प्रशंसक ने साझा किया प्यारा वीडियो; एक्ट्रेस की सादगी पर हो गया फिदा
ट्रोलिंग पर अब सुधा चंद्रन का आया रिएक्शन
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधा चंद्रन ने 'जूम' के साथ बातचीत में साफ शब्दों में कहा कि वह किसी को कोई सफाई देने नहीं आई हैं। उनके मुताबिक, भक्ति एक ऐसी अनुभूति है जिसे शब्दों में बांधा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह वह पल होता है, जिसे हर इंसान अपने जीवन में महसूस करना चाहता है। उनके लिए यह अनुभव बेहद निजी और आनंद से भरा हुआ है। सुधा का मानना है कि हर व्यक्ति का ईश्वर से जुड़ने का तरीका अलग होता है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस भावना से जुड़ पाए, वही उनके लिए मायने रखते हैं। ट्रोल करने वालों को लेकर उनका कहना था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके अनुसार, जीवन में उन्होंने कभी इस बात की परवाह नहीं की कि लोग क्या कहेंगे।
A video of actress Sudha Chandran is going viral on social media, showing her completely immersed in devotion during Mata Ki Chowki. The video shows people around her trying to support her as she becomes emotional.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) January 4, 2026
1/2#SudhaChandran #MataKiChowki pic.twitter.com/rGZPiSpwT6
संघर्ष भरे जीवन का भी किया जिक्र
अभिनेत्री ने अपने साथ हुए हादसे का भी जिक्र करते हुए कहा कि तब भी कई लोगों ने उनके फैसलों पर सवाल उठाए थे। तब भी कई लोगों ने उन्हें हतोत्साहित करने की कोशिश की, लेकिन वही फैसले बाद में उनकी सफलता की कहानी बन गए। सुधा ने कहा कि जब कोई इंसान अपने विश्वास पर अडिग रहता है, तो वक्त के साथ वही उसकी पहचान बन जाता है। उन्होंने ये भी साफ किया कि वह किसी की भक्ति पर न तो सवाल उठाती हैं और न ही किसी की आस्था को आंकती हैं। उनके लिए आत्मसम्मान, गरिमा और ईश्वर का आशीर्वाद सबसे ऊपर है। एक आत्मनिर्भर महिला होने के नाते वह अपनी शर्तों पर जीवन जीना जानती हैं।
सुधा चंद्रन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुधा चंद्रन हाल के वर्षों में टीवी पर लगातार सक्रिय रही हैं। उन्होंने ‘नागिन’ के शुरुआती सीजन्स में यामिनी राहेजा जैसे नकारात्मक लेकिन प्रभावशाली किरदार से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इसके अलावा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘कलयुग में भक्ति की शक्ति’ जैसे लोकप्रिय शोज में भी उनका अभिनय सराहा गया।