फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   star plus prime time show iss pyaar ko kya naam doon soon to go off air

दर्शकों को पसंद नहीं आया शो, बंद होगा 'इस प्यार को क्या नाम दूं

Tue, 05 Sep 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 05 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
star plus prime time show iss pyaar ko kya naam doon soon to go off air
इस प्यार को क्या नाम दूं
टेलीविजन शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' दर्शकों को इस बार लुभाने में नाकाम रहा है। हालांकि शो में बरुण सोबती की वजह से फैंस काफी उत्साहित थे। इसके साथ ही सभी चाहते थे कि शो में एक फिर से बरुण सोबती के साथ सायना ईरानी नजर आए लेकिन इस सीजन में उनकी जोड़ी बनाई गई शिवानी तोमर के साथ जिसे दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि चैनल ने कम टीआरपी के कारण शो को बंद करने का फैसला ले लिया है। शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने एक वेबसाइट को बताया, 'मैं किसी अफवाह पर कुछ जवाब नहीं देने वाली। खबरों को ऐसे ही चलने दीजिए।' इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि इस महीने के बीच तक शो की शूटिंग खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'बुआ' का खुलासा, 'एक ही लाइन बार-बार बोलनी पड़ती थी इसलिए छोड़ा कपिल का शो'
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के इस सीजन को पहले सीजन का कॉपी पेस्ट बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि अरनब और खुशी के सीन्स को चुकाकर अद्वय और चांदनी के बीच शूट किया जा रहा है। इसके साथ ही शो की कास्ट का मेकअप भी लोगो को पसंद नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed