फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   star plus celebrate mothers day

स्टार प्लस सेलिब्रेट कर रहा है 'मदर्स डे'

Tue, 07 May 2013 05:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 07 May 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
star plus celebrate mothers day

मां का प्यार वाकई किस्मत वालों को मिलता है और आप उनके लिये सबसे अच्छी चीज यह कर सकते हैं कि उनके प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करते हुये उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिये कितनी खास हैं।

विज्ञापन


मां और उसके बच्चे के इस संबंध की सराहना करने के लिये स्टार प्लस एक खास शो 'मेरी मां' के साथ आ रहा है जिसमें करण टाकर, देबोलिना भट्टाचार्य, रवि दूबे, राहुल महाजन, गुरमीत और मौनि रॉय अपनी असली मांओं के साथ शो पर पहली बार आकर मातृत्व की भावना को सलाम करेंगे।
विज्ञापन


इस खास एपिसोड में अभिनेता करण टाकर ने अपनी मां को 'मेरी मां, प्यारी मां' पर एक खास डांस पेश कर उनका सम्मान किया।

जहां सभी अभिनेताओं ने अपनी मां से अपने रिश्ते के बारे में खास कहानियां सुनायीं वहीं रवि दूबे की मां ने बताया कि कैसे उनका बेटा बचपन से ही शरारती था। उन्होंने बताया कि रवि को दूध पीना पसंद नहीं था और वह सारा दूध वाश बेसिन में बहा दिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार मांएं रैम्प पर चलती हुई दिखायी देंगीं और मॉडलों के साथ एक अनूठे फैशन शो का हिस्सा बनेंगीं।

शो को राहुल महाजन भाभो और करण टाकर के साथ पहली बार होस्ट करेंगे जहां वे अपने गैग्स और हंसी के फव्वारों से सबको हंसाएंगे। इतना ही नहीं, गुरमीत और मौनि रॉय अपने बेहतरीन थिरकन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

ये पूरा एपीसोड 'मदर्स डे' स्पेशल एपिसोड में शनिवार 11 मई को शाम 6 बजे स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed