Soumya Seth: दूसरी बार दुल्हन बनीं गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ, अमेरिका में बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी
सौम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अरुण कपूर संग अपना घर बसाया था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे पर्दे के मशहूर शो 'नव्या' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे ले लिए हैं। जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों एक दूजे को हो गए।
बता दें कि सौम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अरुण कपूर संग अपना घर बसाया था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका था। साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उनका एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी को लेकर भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इन मुश्किलों से पार पाकर वह अब आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें शुभम के रूप में नया प्यार मिल गया है।
Sonam Kapoor: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं सोनम कपूर, इस दिन रिलीज होगी अभिनेत्री की फिल्म
शादी के बारे में बात करते हुए सौम्या ने टीओआई से बताया,"शादी के लिए हमारे पास ज्यादा समय नहीं था इसलिए मैंने मम्मी-पापा से कहा कि आपके पास बस एक दिन है, जो करना चाहते हो कर लो। इस शादी में कोई मेहमान नहीं था। सिर्फ करीबी लोग ही इस शादी में शामिल हुए थे।" वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'ये है आशिकी' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
Leo: मुश्किलों में घिरी विजय की फिल्म 'लियो', 'ना रेडी' गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत