फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sony Entertainment Television announces grandest mythological show Srimad Ramayan will launch in January 2024

Srimad Ramayan: सोनी टीवी पर दिखेगी भगवान श्रीराम की महागाथा 'श्रीमद रामायण', जानें कब से होगा प्रसारण

Wed, 16 Aug 2023 02:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Aug 2023 02:56 PM IST
सार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भगवान राम की महागाथा को उसके शुद्ध और सच्चे रूप में जीवंत करने का प्रयास कर रहा है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह शो जनवरी, 2024 में शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sony Entertainment Television announces grandest mythological show Srimad Ramayan will launch in January 2024
श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रामायण और भगवान राम की कथा पर आधारित कई फिल्में और टीवी शो प्रसारित हो चुके हैं। इनमें से सभी में भगवान के बारे में दर्शकों को नई-नई बातें जानने और समझने का मौका मिलता है। इसी से संबंधित अब एक और शो टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है, जिसका नाम है 'श्रीमद रामायण'। दरअसल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भगवान राम की महागाथा को उसके शुद्ध और सच्चे रूप में जीवंत करने का प्रयास कर रहा है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह शो जनवरी, 2024 में शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर जारी किया प्रोमो
इस शो के साथ भगवान श्रीराम के संपूर्ण आदर्शों और जीवन की महत्वपूर्ण सीखों को उजागर किया जाएगा। इस शो का टीजर जारी कर के मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है। इसे इंस्टाग्राम पर भी देखा जा सकता है। प्रोमो में इस शो को संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र बताया गया है। मेकर्स ने इस शो की घोषणा के साथ यह वादा किया है कि आज के भारतीय परिवारों को इस शो के जरिए एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दुखद: नहीं रहे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम डैरेन केंट, 36 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


केबीसी के दौरान हुई घोषणा
बेहद लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) सीजन 15 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान इस शो का भव्य अनावरण किया गया है। यह शो प्रसिद्ध निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित है, जो पौराणिक शैली में अपने असाधारण काम के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed