फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Social media taarak Mehta ka ooltah chashmah fame Munmun Dutta danced on Badshah song Jugnu fans were happy to see the video

सोशल मीडिया: मुनमुन दत्ता ने बादशाह के गाने ‘जुगनू’ पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख फैंस हुए खुश

Sun, 21 Nov 2021 08:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 21 Nov 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Social media taarak Mehta ka ooltah chashmah fame Munmun Dutta danced on Badshah song Jugnu fans were happy to see the video
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मुनमुन दत्ता को इस सीरियल से घर घर में पहचान मिली है। लेकिन अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। मुनमुन दत्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अमेजिंग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुनमुन दत्ता बादशाह के गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)

Social media taarak Mehta ka ooltah chashmah fame Munmun Dutta danced on Badshah song Jugnu fans were happy to see the video
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुनमुन बादशाह के पॉपुलर गाने ‘जुगनू’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन इस गाने पर ट्रेंड में चल रहे डांस स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वीडियो में मुनमुन की कातिल अदाएं फैंस का दिल चुराने के लिए काफी हैं। लुक की बात करें तो, मुनमुन ने डार्क ग्रे कलर का टॉप और डेनिम शॉट्स पहने हुए हैं। इस वीडियो के कैप्शन में मुनमुन ने लिखा है, ‘जुगनू फीवर।’ अभिनेत्री की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। महज कुछ घंटों में इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

Social media taarak Mehta ka ooltah chashmah fame Munmun Dutta danced on Badshah song Jugnu fans were happy to see the video
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मुनमुन दत्ता अपने को एक्टर राज अनदकट को डेट कर रही हैं, जो सीरियल में टप्पू का किरदार निभा रहे हैं। इतना नहीं दावा ये भी किया गया था कि सेट पर भी दोनों के रिश्ते के बारे में सबको पता है जिस वजह से दोनों के कई मीम्स वायरल हुए थे। इन सब खबरों पर मुनमुन दत्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान अभिनेत्री ने सोशल मीडिया यूजर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

Social media taarak Mehta ka ooltah chashmah fame Munmun Dutta danced on Badshah song Jugnu fans were happy to see the video
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आम जनता के लिए कहना चाहती हूं... मुझे आपसे कही बेहतर उम्मीदें थीं। लेकिन आपने कमेंट बॉक्स में जो गंदगी बरसाई है, यहां तक कि तथाकथित पढ़े लिखे लोगों ने भी यह साबित कर दिया है कि हम कितने प्रतिगामी समाज हैं। इस पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने ये भी लिखा था कि, उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed