सोशल मीडिया: बिग बॉस 14 में घायल हुईं राखी ने करवाई नाक की सर्जरी, वीडियो शेयर कर बोलीं-दर्द से मुक्त हूं
टेलीविजन के सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकीं राखी सावंत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। हालांकि, इस दौरान उनकी नाक में जोरदार चोट भी आ गई थी।
विस्तार
टेलीविजन के सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकीं राखी सावंत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। हालांकि, इस दौरान उनकी नाक में जोरदार चोट भी आ गई थी। अभिनेत्री को ये चोट एक टास्क के दौरान लगी थी, जिसमें जैस्मिन भसीन ने उनके चेहरे पर भारी मुकुट रख दिया था। वहीं, चोट लगने के कई महीनों बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।
राखी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें बिग बॉस के घर में में कब और कैसे चोट लगी थी। साथ ही उन्होंने सर्जरी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्रिया डॉक्टर जितेश शेट्टी। बिग बॉस 14 में मेरी नाक चोटिल हो गई थी। मुझे इतना दर्द हुआ पर एक या दो लोगों के अलावा किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।'
View this post on Instagram
ऑपरेशन के बाद मिली राहत
राखी सावंत वीडियो पोस्ट करते हुए यह भी लिखा कि, 'बिग बॉस खत्म होने के बाद डॉक्टर जितेश शेट्टी ने ऑपरेशन किया और अब मैं बहुत खुश हूं। दर्द से भी मुक्त हूं। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया दोस्तों।' इसके साथ ही राखी ने नाक पर चोट लगने वाली शो की एक वीडियो भी शेयर की है।
राखी ने शेयर किया टास्क का वीडियो
राखी के शेयर किए गए वीडियो में बिग बॉस- 14 के सभी कंटेस्टेंट एक टास्क करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जैस्मिन ने कागज से बना बत्तख का मुकुट राखी के सिर पर पहनाया था। इसके बाद सभी घरवालों ने जैस्मिन का साथ देते हुए कहा था कि राखी ध्यान खींचने के लिए चोट लगने का नाटक कर रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं राखी
वहीं, राखी को बिग बॉस- 14 में जबरदस्त मनोरंजन करने के बाद बिग बॉस ओटीटी में भी देखने मिला। एक्ट्रेस ने शो शुरू होने के बाद घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा शो में बुलाया गया है। राखी शो में जूली बनकर गई थीं।