फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   small screen celebrate holi in new styles

छोटे परदे पर बदलते होली के रंग

Wed, 04 Mar 2015 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Mar 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
small screen celebrate holi in new styles

बड़े परदे पर तो आपने होली के सीन और गीत खूब देखें होंगे। लेकिन क्या आपने गौर किया है छोटे परदे पर भी होली के नजारे बदलने लगे हैं।

विज्ञापन


जी हां, छोटे परदे पर होली को विशेष तरह से सेलिब्रेट किया जाने लगा है। आइए जानें छोटे परदे पर होली के बदलते रंग-ढंग के बारे में।

बन रहे हैं विशेष एपीसोड
छोटे परदे पर होली को सेलिब्रेट करने के लिए विशेष एपीसोड बनाएं जा रहे हैं। होली आने से कुछ दिन पहले ही छोटे परदे पर होली की हवाएं चलने लगती हैं।

वीकेंड पर या फिर होली से पहले किसी विशेष दिन पर होली के ये एपीसोड दिखाकर दर्शकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महाएपीसोड
होली के अवसर पर अब दो या तीन धारावाहिकों को मिलाकर होली सेलिब्रेशन दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, एक शो की स्टार कास्ट दूसरे शो की स्टार कास्ट को होली के मौके पर बधाई देने और होली सेलिब्रेट करने जाते हैं।

डांस परफॉर्मेंस
होली के मौके पर अलग-अलग धारावाहिकों में डांस परफॉर्मेंस दिखाई जा रही है। होली सेलिब्रेशन दिखाने के लिए फिल्मी गीतों पर मुख्य नायक-नायिका या फिर पूरी स्टार कास्ट झूमती नजर आती है।
विज्ञापन


होली की तैयारियां
होली के अवसर पर छोटे परदे पर विशेष एपीसोड के तहत कई दिन पहले ही पूजा की तैयारियां, होलिका दहन जैसी चीजें दिखाई पड़ने लगते हैं।

ऐसा इसीलिए किया जाता है ताकि दर्शक वर्ग अपनी परंपराओं और कल्चर को परदे पर देख उससे अधिक जुड़ जाए।

कहानी में ट्विस्ट
होली के मौके पर बकायदा कहानी में ट्विस्ट किया जा रहा है। इन ट्विस्ट के जरिए कोई घटना या खुशी का माहौल दिखाया जा रहा है।

चैनल के होली कार्यक्रम
अब सभी टीवी चैनल चाहे कलर्स चैनल हो, जीटीवी हो, सब टीवी हो सभी अपने सभी शोज की स्टार कास्ट को इकट्ठा कर होली सेलिब्रेशन करते हैं और पूरी स्टार कास्ट के साथ दर्शकों को होली की बधाईयां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दर्शक वर्ग अपने प्रिय स्टार और शो से अधिक जुड़ाव महसूस करता है। इतना ही नहीं, बकायदा इन एपीसोड का खूब प्रमोशन कर चैनल की टीआरपी भी बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं।

गीतों का बोलबाला
होली के अवसर पर छोटे परदे पर खूब धूम रहती है। हर शो में होली को सेलिब्रेट करते दिखाया जाता है। इन सभी के बीच फिल्मी गीत और लोकगीतों की भरमार रहती है।

लोकगीतों से दर्शक अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं। इसीलिए इन गीतों को भी छोटा परदा खूब भुनाता है।

रोमांस की बौछार
नायक-नायिका एक-दूसरे से रूठे हुए हैं और उन्हें मिलाना है तो होली से बेहतर मौका और क्या हो सकता है।

छोटे परदे पर होली के रोमांटिक गीतों के जरिए नायक-नायिका का मिलन करवाया जाता है। इसके लिए दूसरे शोज के नायक-नायिका की मदद भी ली जाती है।

कहने का अर्थ है होली के मौके पर छोटे परदे पर रोमांस की बौछार होने लगती है। हर कोई प्यार में डूबा दिखाई पड़ता है तो कोई अठखेलियां करता।

फिल्मी सितारों के साथ होली और प्रमोशन
होली के दौरान छोटे परदे पर एक ये ट्रेंड भी दिखाई पड़ने लगा है। इस ट्रेंड के चलते दर्शकों की एकरसता तोड़ने और कुछ रोचक दिखाने के लिए किसी एक शो के सेट पर फिल्मी सितारों के साथ होली मनाई जाती है।


इन एपीसोड को प्रमोशन के जरिए बकायदा भुनाया भी जाता है। इस दौरान शो की कहानी को ट्विस्ट करते हुए होली से जुड़े सभी तथ्यों को उजागर करने की कोशिश की जाती है।

कहने का अर्थ है छोटा परदा अब किसी भी मामले में पीछे नहीं रह गया है।

अपने चैनल की टीआरपी बढ़ाने, दर्शकों को अधिक से अधिक जोड़े रखने और दूसरे चैनलों से बेस्ट कहलाने के लिए इंडियन एंटरटेनमेंट चैनल हर संभव कोशिश करते हैं।

इसके लिए कोई भी फॉमूर्ला अपनाने और किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने में छोटा परदा कोई कोताही नहीं बरत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed