फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   'Simar' Deepika kakkad's journey from airhostess to serial

'सिमर' दीपिका कक्क्ड़ का आसमान से जमीन तक का सफर

Wed, 18 May 2016 12:54 PM IST
निधि सिन्हा/ बीबीसी, मुंबई
निधि सिन्हा/ बीबीसी, मुंबई Updated Wed, 18 May 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
'Simar' Deepika kakkad's journey from airhostess to serial

एक लड़की जो एयरहोस्टेस बनकर आसमान में उड़ती थी आज चुड़ैल बनकर लोगो को डरा रही है। बात हो रही है क्लर्स पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में सिमर बनने वाली दीपिका कक्कड़ की।

विज्ञापन

पांच साल पहले दो बहनों की कहानी पर बना एक पारिवारिक शो 'ससुराल सिमर का' अब भूत प्रेत और जादू टोने की थीम पर आगे बढ़ चला है जिसमें मुख्य किरदार सिमर पाताल लोक में भी जा चुकी है। लेकिन इस शो के सेट पर मौजूद दीपिका उर्फ सिमर ने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि उन्हें अपने शो पर चल रहे भूत प्रेत थीम से कोई विशेष समस्या नहीं है।

विज्ञापन

वो कहती हैं, "मुझे ड्रामा पसंद है इसलिए मुझे चुड़ैल बनने से भी कोई परहेज नहीं है, ये काम है और लोगों को मजा आ रहा है तो क्यों नहीं ?''। छोटे पर्दे के सबसे सफल धारावाहिकों में से एक रहे 'ससुराल सिमर का' की कहानी परिवार, रिश्तों, संस्कारो आदि से घूम कर अब सिमर के शरीर में किसी बुरी आत्मा के वास पर आ चुकी है जिससे सिमर चुड़ैल बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका बताती हैं," 'ससुराल सिमर का' का सेट अब मुझे अपने परिवार सा ही लगता है और पांच सालों से यहाँ के लोगों से परिवार जैसा रिश्ता बन गया है।"

एयरहोस्टेस से सिमर तक का सफर

'Simar' Deepika kakkad's journey from airhostess to serial

टीवी स्क्रीन पर परेशानी से जूझ रही और गंभीर दिखने वाली दीपिका सेट पर सबकी चहेती और हंसमुख है। कम ही लोग जानते हैं कि वो अभिनय में आने से पहले तीन साल तक विमान परिचारिका रही हैं।

एयरहोस्टोस से टीवी स्क्रीन पर चुड़ैल बन चुकी दीपिका अपने करियर में इस बदलाव के बारे में कहती हैं, "मैं शुरू से ही हीरोइन बनना चाहती थी लेकिन काम नहीं मिलने के कारण तीन साल एयरहोस्टेस की नौकरी की और फिर एक्टिंग का बुख़ार मुझे वापिस जमीन पर खींच लाया।"

2010 में 'नीर भरे तेरे नैना' धारावाहिक में 'लक्ष्मी' का किरदार निभाने के बाद 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से लोकप्रिय हुई दीपिका 'झलक दिखला जा' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed