शो में स्वयं के गहने पहनने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा: दृष्टि धामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स के सिलसिला बदलते रिश्तों का में दृष्टि धामी के भारतीय रूप-रंग और उनकी रंग-बिरंगी कसीदाकारी वाली साड़ियों के साथ-साथ मैचिंग आभूषणों को देखकर महिला दर्शक वाह-वाह कर रही हैं। दृष्टि कहती हैं कि यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी वह स्वयं पर लेती हैं कि आभूषण का सही नग उनकी पोशाकों से मैच करे। मैं बहुत खास ध्यान रखती हूं कि मैं क्या पहनती हूं खासतौर अपने गहनों का। मेरा मानना है कि आभूषणों का अपना खुद का सेट पहनने से इस किरदार को एक निजी स्पर्श मिलेगा और अपने गहनों को पहनना मेरे लिए सबसे ज्यादा आरामदायक है।
नंदिनी का रूप-रंग दर्शकों द्वारा पंसद किए जाने के साथए अब मुझमें अपनी स्टाइलिंग क्षमताओं के बारे में ज्यादा आत्मविश्वास आ गया है। सीरियल के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो कुणाल ;शक्ति अरोड़ाद्ध नंदिनी ;दृष्टि धामीद्ध के लिए मौली ;अदिति शर्माद्ध को छोड़ चुका है और समाज के दबाव के बावजूद अपने रिश्ते के साथ आगे बढ़ना जारी रखता है। दिदा और राधिका द्वारा मौली और कुणाल को दुबारा एकसाथ लाने की कोशिश किए जाने के साथए एक आश्चर्यजनक सच्चाई उजागर होती है जहां मौली कुणाल के बच्चे के साथ गर्भवती है।
मौली अपनी गर्भावस्था को लेकर कुणाल से संपर्क नहीं करती है लेकिन उसकी बजाय नंदिनी को कुणाल को छोड़ देने के लिए बोलती है। मौली और उसके परिवार की लगातार कोशिशों के बादए नंदिनी के लिए कुणाल का प्यार सिर्फ बढ़ ही रहा है। यह देखना दिलचस्प है कि क्या मौली कुणाल को अपनी जिंदगी में वापस पाने के लिए अपनी गर्भावस्था का राज खोलेगी।
..
..