{"_id":"beac68a93707c78093f947569f798def","slug":"shridevi-will-dance-with-prabhudeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा हवाई से होगा प्रभुदेवा का मुकाबला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हवा हवाई से होगा प्रभुदेवा का मुकाबला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभुदेवा का मुकाबला इस बार हवा-हवाई के लटकों-झटकों से होगा। डांस का ये देवा जब डांस की देवी के साथ कदमताल करेगा तो समा कितना अद्भुत होगा ये आप खुद ही सोच सकते हैं।
विज्ञापन
डांस के दो मंझे सितारों की यह जुगलबंदी इस बार के आइफा अवार्ड्स का मुख्य आकर्षण है। दर्शकों को यह फंक्शन देखने का मौका 10 अगस्त को स्टार प्लस पर मिलेगा।
विज्ञापन
दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस डांस को देखने के लिए काफी उत्सुक रहे। जब आईफा में दोनों ने लाइव परफार्मेंस दी तब हॉल तालियों और सीटियों से गूंज गया था।
विज्ञापन
वैसे भी प्रभु देवा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं तो 'इंगलिश-विंगलिश' के बाद श्रीदेवी ने बहुत ही शानदार कमबैक किया है। तो प्रभु और श्रीदेवी का डांस जल्द ही दर्शकों के सामने होगा।