फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shireen Mirza faints on the sets of colors serial Dharam Patnii gets hospitalized know about her health detail

Shireen Mirza: 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा, तबीयत बिगड़ते ही मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Mar 2023 05:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Mar 2023 05:38 PM IST
सार

टीवी सीरियल 'धर्मपत्नी' के सेट पर अभिनेत्री शिरीन मिर्जा बेहोश हो गई हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Shireen Mirza faints on the sets of colors serial Dharam Patnii gets hospitalized know about her health detail
शिरीन मिर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शिरीन मिर्जा आज टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। जहां काफी समय से अभिनेत्री सिनेमा की दुनिया से गायब थीं, वहीं कुछ ही समय पहले शिरीन ने 'कलर्स' के सीरियल 'धर्मपत्नी' से वापसी की थी। सभी फैंस शिरीन की दमदार वापसी से काफी खुश थे, लेकिन आज अभिनेत्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शिरीन 'धर्मपत्नी' के सेट पर अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान बेहोश हुईं शिरीन
कलर्स के शो 'धर्मपत्नी' में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिरीन मिर्जा को स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री अपने शो 'प्यार के साथ वचन धर्मपत्नी' के सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


तबीयत की वजह से नहीं लिया होली का आनंद
खबरों के अनुसार, शिरीन के स्वास्थ्य में 7 मार्च को मौसम में बदलाव आने के कारण दिक्कत महसूस कर रही थीं। इसी के कारण अभिनेत्री ने इस बार होली का भी आनंद नहीं लिया था। हालांकि, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को अपनी करीबी दोस्त कृष्णा मुखर्जी की बैचलर ट्रिप पर एंजॉय करते देखा गया था। हालांकि, वहां से वापस आने के बाद शिरीन शूटिंग कर रही थीं, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood: ये बॉलीवुड सेलेब्स रह चुके हैं एक-दूसरे के क्लासमेट, आज भी कायम है याराना

इन सीरियल में आ चुकी हैं नजर
हालांकि, शिरीन की सेहत पर अभी उनके परिवार या पति हसन सरताज ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कलर्स के शो 'प्यार के साथ वचन धर्मपत्नी' में काम करने से पहले शिरीन 'ये है मोहब्बतें', 'बहुत प्यार करते हैं' जैसे टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने 23 अक्टूबर 2021 को हसन सरताज से शादी की थी।
Bollywood: फिल्में हिट कराने के लिए ये सितारे करते हैं अजीबोगरीब टोने-टोटके? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed