{"_id":"573021fc4f1c1bf50591982b","slug":"shilpa-shinde-s-signed-a-new-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेब सीरीज में दिखेंगी ‘भाबी जी’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब वेब सीरीज में दिखेंगी ‘भाबी जी’
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 10 May 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
सीरीयल भाबी जी घर पर हैं से विवादास्पद ढंग से हटने वाली शिल्पा शिंदे ने हाल में कहा था कि वह कभी छोटे पर्दे पर काम नहीं करेंगी। लगता है कि उन्होंने इस पर कायम रहने का फैसला कर लिया है। खबर है कि अब वह सब टीवी की एक कॉमेडी इंटरनेट सीरीज में नजर आएंगी। शिल्पा इन दिनों सीरीज के लिए पायलट शूट कर रही हैं। वह इसमें मुख्य भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
वैसे रोचक तथ्य यह है कि विवादों और सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रतिबंध केबावजूद शिल्पा को लगातार सीरियलों के ऑफर मिल रहे थे। मगर उन्होंने वेब सीरीज में काम करना बेहतर समझा। देखना होगा कि शिल्पा क्या वाकई कभी छोटे पर्दे पर नहीं लौटेंगी?
विज्ञापन