फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shekhar kapoor and kabir bedi face to face

टीवी पर टकरा गए शेखर कपूर और कबीर बेदी

Mon, 26 Aug 2013 05:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
shekhar kapoor and kabir bedi face to face

मनोरंजन की दुनिया में गंभीर छवि रखने वाले फिल्मकार शेखर कपूर और अभिनेता कबीर बेदी पहली बार आमने-सामने हैं। अपनी राजनीतिक दिलचस्पी के लिए जाने जाने वाले यह दोनों कलाकार अलग-अलग टीवी चैनलों के लिए एक ही विषय पर बने कार्यक्रम को पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


शेखर कपूर पिछले कुछ हफ्तों से खबरिया चैनल एबीपी न्यूज के लिए एक कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहे हैं। 'प्रधानमंत्री' नाम के इस कार्यक्रम में भारतीय की रियासतों के विलय से लेकर देश के अलग-अलग प्रधानमंत्री चुनने की पूरी कहानी है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को आने वाले इस शो को अच्छी लोकप्रियता मिल रही है। पुरानी घटनाओं को बैकग्रउंड में रखकर नाट्य रुपांतरण के जरिए इन ऐतिहासिक घटनाओं को समझाने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए बकायदा कहानी रची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो की मिलती लोकप्रियता को देखकर एक और खबरिया चैनल आज तक ने 'वंदेमातरम' नाम का शो शुरू किया है। इस शो में देश की आजादी से जुड़ी घटनाओं को कहानी के अंदाज में दिखाया जा रहा है।

खास बात यह है कि इस शो की एंकरिंग फिल्मों के चर्चित अभिनेता कबीर बेदी कर रहे हैं। यह शो अभी हाल ही में शुरू हुआ है। इन दोनों कलाकारों के बीच मुकाबला इसलिए बन गया है क्योंकि एक ही विषय से जुड़े यह शो एक ही समय पर प्रसारित होते हैं।

शेखर और कबीर में हैं कई समानताएं

शेखर कपूर और कबीर बेदी में कई समानताएं भी हैँ। दोनों ही कलाकार गंभीर किस्म का सिनेमा रचने और उसमें अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों की ही दिलचस्पी सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर रही है। इसके अलावा दोनों ही हॉलीवुड से संबंध रखते हैं।


कबीर बेदी कई हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं तो शेख्रर कपूर ने कई हॉलीवुड फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा एक बड़ी समानता इनके लुक को लेकर भी है। दोनों ने ही हमेशा ही अपने चेहरे पर घनी काली दाढ़ी रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed