फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sheezan khan court grants permission actor to travel abroad for work will be seen in khatron ke khiladi 13

Sheezan Khan: शीजान को कोर्ट से मिली देश से बाहर जाने की इजाजत, अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो का बनेंगे हिस्सा!

Wed, 03 May 2023 04:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 03 May 2023 04:44 PM IST
सार

वसई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शीजान खान को उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखते हुए उन्हें काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन
sheezan khan court grants permission actor to travel abroad for work will be seen in khatron ke khiladi 13
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वसई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शीजान खान को उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखते हुए उन्हें काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की इजाजत दे दी है। मामले में उनके वकिल शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, 'हम हॉनरेबल कोर्ट का बहुत बहुत शुक्रिया करना चाहेंगे कि उन्होंने शीजान को 'खतरों के खिलाड़ी' शो के लिए अब्रॉड ट्रैवल करने की इजाजत दी है। 
विज्ञापन


शीजान ने कही यह बड़ी बात
वहीं, शीजान का कहना है, 'मुझे कोर्ट पर पूरा विश्वास था। जस्टिस कभी नहीं मरता।' कोर्ट की सुनवाई के दौरान शीजान की बहन फलक नाज भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरा भाई एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है और वह अब अपने आने वाले जीवन के लिए कमाई कर पाएगा।'
विज्ञापन

Jawan: आगे खिसकी 'जवान' की रिलीज डेट? अब इस तारीख को दे सकती है दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शेट्टी के स्टंट शो में आएंगे नजर
खबरों के मानें तो, शीजान खान जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 का हिस्सा बन सकते हैं। एक्टर कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि वो शो के मेकर्स को कोई जवाब नहीं दे पा रहे थे।

यह था पूरा मामला
बता दें, शीजान खान अपनी को-स्टार तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए थे। तुनिषा की मां ने उनके के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। एक्टर पर आरोप लगाए गए थे कि उनकी वजह से ही तुनिषा ने आत्महत्या की है। कथित तौर पर एक टीवी शो के सेट पर एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था। घटना के 70 दिनों के बाद शीजान को बेल पर रिहा हुए हैं। 
 
यह भी पढ़ें-  Dil Raju: शाकुंतलम को दिल राजू ने बताया करियर का सबसे बड़ा झटका, फिल्म को हुआ इतने करोड़ का घाटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed