फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shalin Bhanot: bigg boss 16 fame actor sends best wishes to ex wife Dalljiet Kaur for her second marriage

Shalin Bhanot: एक्स वाइफ की शादी से खुश हैं शालीन भनोट, दलजीत कौर के नए सफर के लिए दी शुभकामनाएं

Mon, 13 Mar 2023 09:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Mar 2023 09:49 PM IST
सार

शालीन भनोट से तलाक लेने के करीब सात साल बाद दलजीत एक बार फिर घर बसाने जा रही हैं।  उनके एक्स पति और अभिनेता शालीन भनोट ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं।

विज्ञापन
Shalin Bhanot: bigg boss 16 fame actor sends best wishes to ex wife Dalljiet Kaur for her second marriage
दलजीत कौर, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे की नामचीन अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही एक बार फिर अपना घर बसाने जा रही हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल से दूसरी शादी करने जा रही हैं। इस साल के शुरुआत में ही दलजीत ने निखिल संग सगाई की थी। ऐसे में शालीन भनोट ने अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चलिए जानते हैं शालीन भनोट ने दलजीत कौर को क्या कहा...

विज्ञापन

Shalin Bhanot: bigg boss 16 fame actor sends best wishes to ex wife Dalljiet Kaur for her second marriage
शालीन भनोट-दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

शालीन भनोट से तलाक लेने के करीब सात साल बाद दलजीत एक बार फिर घर बसाने जा रही हैं। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री निखिल पटेल से 18 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगी। फिलहाल दलजीत शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है, जिसमें उनके लिए उनके एक्स पति और अभिनेता शालीन भनोट ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने दलजीत की शादी से कुछ दिन पहले उनको शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shalin Bhanot: bigg boss 16 fame actor sends best wishes to ex wife Dalljiet Kaur for her second marriage
दलजीत कौर अपने मंगेतर निक के साथ - फोटो : insta

शालीन ने कहा, 'मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं दलजीत के लिए बहुत खुश हूं। मैं उनके लिए ढेर सारे प्यार और देखभाल की कामना करता हूं और जिस नए सफर की वह शुरुआत करने जा रही हैं, उसके लिए आशीर्वाद की कामना भी करता हूं।' इसी बीच दलजीत ने हाल ही में अपने प्रपोजल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो साझा करते हुए दलजीत ने लिखा, 'हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन आने में केवल छह दिन बचे हैं! मेरे दिल की धड़कनें तेज हो रही हैं। आज से, मैं आप सभी को हमारी आगे के सफर की एक झलक दिखाऊंगी, लेकिन पहले मैं आपको दिखाना चाहती हूं कि यह सब कैसे शुरू हुआ!'

View this post on Instagram

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

विज्ञापन

Shalin Bhanot: bigg boss 16 fame actor sends best wishes to ex wife Dalljiet Kaur for her second marriage
शालीन भनोट, दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, शालीन और दलजीत की मुलाकात शो 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी। दोनों का प्यार शो में काम करते हुए ही परवान चढ़ा और फिर उन्होंने 2009 में शादी कर ली। लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2015 में उनका तलाक हो गया था। शालीन और दलजीत तलाक को आठ साल हो चुके हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शालीन लगभग पांच महीने तक बिग बॉस 16 का हिस्सा रहे। अब, अभिनेता एक नए टीवी शो 'बेकाबू' में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो वीकएंड पर कलर्स टीवी पर रात नौ बजे प्रसारित होगा।  
TJMM BO Collection: शानदार वीकएंड के बाद तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट, छठवें दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed