शाहीर शेख ने वाइफ रुचिका कपूर के लिए आयोजित की बेबी शॉवर सेरेमनी, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटोज
टीवी एक्टर शाहीर शेख इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों जहां उनके सीरियल के दूसरे सीजन के ऑफ एयर होने की खबर चर्चा में बना हुई थी। तो वहीं, अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बने हुए है।
विस्तार
टीवी एक्टर शाहीर शेख इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों जहां उनके सीरियल के दूसरे सीजन के ऑफ एयर होने की खबर चर्चा में बनी हुई थी। तो वहीं, अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में शाहीर शेख ने अपनी वाइफ रुचिका कपूर के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी आयोजित की, जिसकी फोटोज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
फैंस ने दी बधाई
फोटोज को देख लगता है कि शाहीर शेख और रुचिका कपूर अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर को कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में रुचिका कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसे देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।
पिंक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं रुचिका
वायरल फोटोज की बात करें तो शाहीर शेख और उनकी वाइफ रुचिका साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। रुचिका कपूर के आउटफिट की बात करें तो वह पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। जबकि शाहीर ग्रे कलर की टी-शर्ट में नजर आए। वहीं, डेकोरेशन की बात करें तो लाइटिंग के साथ लिखा बेबी शेख और गुब्बारों का पिंक डेकोरेशन काफी खूबसूरत लग रहा था। सेरेमनी में क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा, तनुश्री दासगुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए।
पिछले साल नवंबर में हुई थी शादी
शाहीर और रुचिका की शादी की खबर पिछले साल नवंबर में सामने आई थी। कोर्ट मैरिज के बाद कपल आशीर्वाद लेने एक्टर के माता-पिता से मिलने जम्मू पहुंचे थे, जिसके बाद मुंबई में उन्होंने एक छोटा सा रिसेप्शन भी दिया था। वहीं, करियर की बात करें तो रुचिका एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स डिवीजन की प्रमुख हैं। जबकि, शाहीर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘महाभारत’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं।