Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच किसकी शादी की फोटो साझा कीं? खुश दिखीं अभिनेत्री
प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबर कुछ वक्त पहले सामने आई। इन कलाकारों ने अब तक इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है लेकिन ऐसा लगता है कि प्रियंका चाहर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह काफी खुश दिखीं।
विस्तार
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की, इन शादी की तस्वीरों में वह सज-धज कर खूब एंज्वॉय कर रही हैं। साथ ही वह एक फैशन इवेंट में भी नजर आईं, जहां उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर भी बात की।
हल्दी के फंक्शन की तस्वीरें साझा कीं
प्रियंका चाहर ने इंस्टाग्राम पेज पर एक हल्दी फंक्शन की तस्वीरें साझा कीं। यह हल्दी फंक्शन उनके भाई का है। तस्वीरों में वह अपने भाई को हल्दी लगा रही हैं, रिश्तेदारों के साथ झूम रही हैं, नाच रही हैं। पीले रंग का लहंगा प्रियंका चाहर ने पहना हुआ, जिसमें वह काफी दमक रही हैं।
हाल ही में प्रियंका चाहर ने एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक भी किया। इस इवेंट पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि फैशन हो या रिश्ते सभी मैं विकास जरूरी है, सबको वक्त के साथ इवोल्व होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें:Ankit Gupta: प्रियंका से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अंकित ने इस काम से खींचा हाथ, बताई बड़ी वजह
प्रियंका और अंकित के रिलेशनशिप की बात करें तो ये ‘बिग बॉस 16’ में मिले। शो के बाद भी दोनों अकसर साथ दिखे, साथ में म्यूजिक वीडियो किए। एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे लेकिन इनके फैंस को रिेलेशनशिप में होने का आभास था। अब तक भी प्रियंका चाहर ने अपने इंस्टाग्राम से अंकित गुप्ता की तस्वीरें हटाई नहीं हैं।
प्रियंका चाहर के करियर की बात करें तो वह सीरियल ये हैं चाहतें, गठबंधन, सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं। साथ ही पेंडिंग लव और कैनेडी ट्विस्ट जैसी फिल्मों में भी वह अभिनय कर चुकी हैं।