फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Saumya Tondon aka Anita bhabhi going in cannes

'भाबी जी घर पर हैं' छोड़ विदेश जा रही हैं सौम्या टंडन

Wed, 18 May 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Saumya Tondon aka Anita bhabhi going in cannes

अभी तो दर्शक इसी गम से नहीं उभर पाए थे कि पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे सीरियल छोड़ कर जा चुकी हैं, कि अब सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' की दूसरी भाभी भी सीरियल से जा रही हैं।

विज्ञापन


जी हां, 'अनीता भाभी' यानी सौम्या टंडन ने सीरियल से विदा ले लिया है। वो विदेश जा रही हैं, वो भी जाने माने कांस फिल्म फेस्टीवल में शिरकत करने। ये वही फेस्टीवल है जहां सोनम कपूर, ऐश्वर्या, मल्लिका शहरावत अपने जलवे बिखेर रही हैं। अब सौम्या ने भी पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन उनका क्या जरूरी काम है, जानिए अलगी स्लाइड में।

विज्ञापन

कांस के रेड कार्पेट पर नहीं दिखेंगी सौम्या

Saumya Tondon aka Anita bhabhi going in cannes

सौम्या के जाने से दुखी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो हमेशा के लिए सीरियल नहीं छोड़ रहीं बल्कि कुछ दिन की छुट्टी पर जा रही हैं। सौम्या ने पहले ही शो से इस कार्यक्रम के लिए छुट्टी ले ली थी। इसीलिए उन्होंने पहले से सारे सीन कर लिए थे ताकि उनकी गैरमौजूदगी से सीरियल पर कोई असर न पड़े।

सौम्या ऐक्टर होने के साथ साथ एक व्यवसायी भी हैं। उनकी कंपनी का नाम है 108एमबी। चूंकि उन्हें अलग अलग तरह का सिनेमा देखना पसंद है इसलिए वे कांस को दुनिया की कई फिल्म फ्रेटर्निटी से जुड़ने का अच्छा मौका मानती हैं।

हालांकि सौम्या दूसरी हीरोइनों की तरह रेड कार्पेट पर नहीं दिखेंगी लेकिन वहां से अपना काम निपटा कर जल्द ही लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed