{"_id":"86bd2c0abd1636f967c2f1d4468b3b2c","slug":"satyamev-jayate-2-release-date-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषित हुई 'सत्यमेव जयते 2' की प्रसारण तारीख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
घोषित हुई 'सत्यमेव जयते 2' की प्रसारण तारीख
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के चर्चित धारावाहिक 'सत्यमेव जयते पार्ट 2' की प्रसारण तारीख घोषित हो गई है।
विज्ञापन
अपने विषय और पेश करने के अंदाज से चर्चाओं में आया आमिर खान द्वारा प्रस्तुत किया गया धारावाहिक सत्यमेव जयते दूसरे पार्ट में आने जा रहा है।
इस सीरियल की रिलीज डेट घोषित हो गई है। इस धारावाहिक का नया सीजन 2 मार्च से शुरु होने वाला है। इस बार भी महिलाओं पर हिंसा, भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित सच्ची कहानियां दिखाई जाएगी।
इस बार इस धारावाहिक को दिखाने का पैटर्न कुछ बदला-बदला रहेगा। इस बार सभी 13 एपिसोड को एक साथ दिखाने की बजाय उन्हें तीन भागों में बांटा गया है।
ये तीनों भाग मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए तैयार किए गए हैं। पहले भाग में चार एपिसोड होंगे, जिनका प्रसारण चार रविवार को होगा।