फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sasural simar ka actress deepika kakar blessed with baby boy shoaib ibrahim welcomes a baby

Deepika Kakar: दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, बेटे के माता-पिता बने एक्टर्स

Wed, 21 Jun 2023 12:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 21 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

एक्टर ने बताया कि आज सुबह 21 जून के दिन उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। हालांकि यह एक प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है सबकुछ ठीक है।

विज्ञापन
sasural simar ka actress deepika kakar blessed with baby boy shoaib ibrahim welcomes a baby
दीपिका, शोएब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के घर खुशियों की दस्तक हुई है। अभिनेत्री मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। दीपिका कक्कड़ के पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। टीवी स्टार शोएब इब्राहिम ने बताया है कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। एक्टर ने बताया कि आज सुबह 21 जून के दिन उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। हालांकि यह एक प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है सबकुछ ठीक है। इस गुडन्यूज के बाद अदाकारा दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस के बीच खुशियों की लहर है।

विज्ञापन

शोएब ने पोस्ट साझा कर कही यह बात
बता दें कि डॉक्टर्स ने दीपिका को जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की तारीख दी थी। दीपिका ने अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी दी थी। अब दीपिका ने प्रीमैच्योर डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया है। शोएब ने मंगलवार को अपने इंस्टा पोस्ट पर जन्मदिन के केक की तस्वीर के साथ  लिखा, 'यह पापा टू बी है और इंशाअल्लाह मैं जल्द ही अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करूंगा। मैं और अधिक इंतजार नहीं कर सकता हूं। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में दी थी खुशखबरी
बता दें कि जनवरी में दीपिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। यह कपल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को साझा करता रहता रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपने एक्टिंग न करने को लेकर भी बात की थी। दीपिका ने कहा था कि वह कुछ समय तक अपने बच्चे का ख्याल रखेंगी। वहीं शोएब की बात करें तो वो इन दिनों स्टारभारत के शो अजूनी में नजर आ रहे हैं। इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed