फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sasuraal simar ka fame meghna naidu advised to bed rest after surgery

बेडरेस्ट पर है ‘ससुराल सिमर का’ की ये हीरोइन, जानें कैसे हुई ये हालत

Sun, 30 Jul 2017 04:47 PM IST
amrujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amrujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 30 Jul 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
sasuraal simar ka fame meghna naidu advised to bed rest after surgery
मेघना नायडू
'कलियों का चमन' गाने से घर घर में फेमस हुईं मेघना नायडू इन दिनों बेडरेस्ट पर हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि मेघना नायडू के शरीर से एक गांठ हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई है और उसके बाद उन्हें दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। मेघना की ये सर्जरी शुक्रवार को की गई थी। 
विज्ञापन


मेघना मे मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरी पीठ में एक गांठ थी, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। धीरे-धीरे यह बड़ी हो गई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मैं पिछले एक साल से लापरवाह थी। मुझे बताया गया कि मेरी पीठ में एक गांठ है और मुझे इसे दिखाना चाहिए। लेकिन मैंने यह कभी नहीं किया।” 
विज्ञापन


इसके आगे बात करते हुए मेघना ने कहा, “हाल ही में इसमें दर्द शुरू हुआ, तब मैंने इसकी जांच कराई। डॉक्टर ने कहा कि यह संक्रमित हो गई है और जितना जल्द हो सके, इसे हटाने के लिए सर्जरी करानी होगी। इसलिए अब मेरे पीठ में कुछ टांके आए हैं और मुझे दो सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघना साउथ सिनेमा का काफी जाना माना चेहरा  हैं।  फिल्मों के अलावा मेघना ने छोटे पर्दे पर भी अभिनय किया है। वह आखिरी बार कलर्स के लोकप्रिय शो ‘ससुराल सिमर का’ में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed