फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sarabhai vs Sarabhai actor Vaibhavi Upadhyaya dies in car accident

Vaibhavi Upadhyaya: 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की अभिनेत्री वैभवी की कार दुर्घटना में मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

Wed, 24 May 2023 04:06 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 May 2023 04:06 AM IST
सार

अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह साराभाई बनाम साराभाई में जैस्मीन की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय थीं।
 

विज्ञापन
Sarabhai vs Sarabhai actor Vaibhavi Upadhyaya dies in car accident
वैभवी उपाध्याय का निधन। - फोटो : Instagram

विस्तार

'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वैभवी की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। वह 32 वर्ष की थीं। उनका जो चंडीगढ़ में परिवार है, वह उनके शव को मुंबई लेकर आ रहे हैं। वैभवी का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा। 

विज्ञापन


साराभाई वर्सेज साराभाई टेक-2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार में वैभवी का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ। जेडी मजेठिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जो साराभाई बनाम साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जानी जाती हैं, का निधन हो गया। वह उत्तर में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजन कल (बुधवार) सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को मुंबई लाएंगे। वैभवी की आत्मा को शांति मिले।"
विज्ञापन
विज्ञापन


 


बता दें कि वैभवी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई फिल्म 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में भी नजर आई थीं। अभिनेत्री का गुजराती थिएटर सर्किट में काफी लोकप्रिय नाम था। टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के अलावा उपाध्याय ने 'क्या कसूर है अमला का' और डिजिटल सीरीज 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed