फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sara Khan said Ex-Husband Ali Merchant is An Attention Seeker and publicity hungry person

Sara Khan: एक्स हसबैंड अली मर्चेंट की हरकतों से परेशान हैं सारा खान, बोलीं- वो पब्लिसिटी का भूखा है

Wed, 23 Nov 2022 11:04 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Nov 2022 11:04 AM IST
सार

सारा खान ने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु राजे के साथ एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री ने अपने एक्स हसबैंड अली मर्चेंट को लेकर बात की। साथ ही कहा कि वह अब आगे बढ़ चुकी हैं।

विज्ञापन
Sara Khan said Ex-Husband Ali Merchant is An Attention Seeker and publicity hungry person
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : social media

विस्तार

‘बिदाई’ सीरियल में साधना का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री सारा खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सारा ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने एक्स हसबैंड अली मर्चेंट को लेकर बात की और कहा कि वह अभी तक पूरानी बातों को भूल नहीं पाए हैं। सारा और अली ने 2010 में बिग बॉस के घर में शादी की थी, जिसके महज दो महीने में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। वहीं, अब एक बार फिर दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा में है।

विज्ञापन

हाल ही में सारा खान ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान सारा के बॉयफ्रेंड शांतनु राजे भी मौजूद थे। सारा और शांतनु ने सवाल से पूछा गया कि क्या उन्हें अली की मौजदूगी से कोई फर्क पड़ता है। इस पर शांतनु ने जवाब दिया कि नहीं, जब अली ने लॉकअप में भी एंट्री ली थी, तो भी उन्हें कोई इनसिक्योरिटी नहीं थी क्योंकि वह जानते थे कि सारा अब उन्हें कोई भाव नहीं देने वाली है।

Disha Patani: एक बार फिर मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी में दिखीं दिशा पाटनी, यूजर ने पूछा- ये बॉडीगार्ड है क्या

विज्ञापन
विज्ञापन

अली मर्चेंट के 'लॉकअप' का हिस्सा होने पर बात करते हुए सारा ने कहा, ‘मुझे कहा गया था कि हम अली को शो में लाएं तो? इस पर मैंने कहा था कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं शो में उस तरह का हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। फिर जब वो शो में आया तो मैंने खेलना बंद कर दिया। मैं लाइफ में आगे बढ़ चुकी हूं।’

Priyanka Chopra: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दिया बेटी का चेहरा, सुकून से सोती नजर आईं मालती मैरी

विज्ञापन

अली के साथ दोस्ती पर सारा ने कहा ने कहा कि, 'हमारा रिश्ता इतना अच्छा नहीं था कि हम दोस्त बनकर रह सके। जब कहीं दिख जाओ तो वो हैलो करने आ जाते हैं, लेकिन अब हमें मूव ऑन करना चाहिए। मुझे ये सब नहीं चाहिए।' इसके आगे सारा ने कहा, 'मैं बहुत छोटी थी और मुझे इतना दिमाग नहीं था। जो हो गया सो हो गया। वो कंट्रोवर्सी का पॉइंट ढूंढता है। वो पब्लिसिटी का भूखा इंसान है, जहां देखा कि मीडिया है और मैं हूं तो आकर खड़ा हो जाता है।'

Box Office Report: पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच रही 'दृश्यम 2', 'ऊंचाई' ने अब तक कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed