फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sania and her husband shoaib participate in Nach Baliye 5

‘नच बलिए 5’ में शोएब संग नाचेंगी सानिया

Sat, 01 Dec 2012 11:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 11:28 AM IST
विज्ञापन
sania and her husband shoaib participate in Nach Baliye 5

स्टार प्लस पर आने वाला डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' इस बार काफी दमदार होने वाला है। इस बार के शो में कई नई जोड़ियां दिखने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बीते दिनों चर्चा थी कि इस डांस रिएलिटी शो में पहलवान खली और उनकी पत्नी हरमिंदर कौर को अप्रोच किया जा रहा है।

वही अब ये चर्चा भी जोरों पर है कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने पति और पाकिस्तानी किक्रेट प्लेयर शोएब के साथ इस शो में दिख सकती हैं। वहीं 'नच बलिए 5' शो के प्रोमोज में राहुल महाजन और डिंपी महाजन को दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, अभी इस शो में आने वाली जोड़ियों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कुछ और जोड़ियों जैसे बप्पा लाहिरी-तनीषा, करण मेहरा-निशा रावल, करण-जेनिफर, अनस-रति, पूजा गौड़- राज सिंह के आने की उम्मीद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर बतौर जज रेखा, श्रीदेवी और साजिद खान के होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं करण वाही शो को होस्ट कर सकते हैं। हालांकि जल्द ही शो के सभी कंटेस्टेंट्स और ज्यूरी के नामों की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। अब देखना होगा कि इस बार का ‘नच बलिए’ सीजन 5 दर्शकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed