Salman Khan: 'खतरों के खिलाड़ी' के इस कंटेस्टेंट पर मेहरबान हुए सलमान? देने वाले हैं अगली फिल्म में मौका
रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुके प्रतीक सहजपाल को सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म में ब्रेक देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक 'दबंग खान' की अगली फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।
विस्तार
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म आज यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 'दबंग खान' इंडस्ट्री में नए चेहरों को ब्रेक देने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे कई बड़े कलाकार हैं, जिन्हें उन्होंने फिल्मों में काम करने का मौका दिया है।
इन स्टार्स पर 'भाईजान' हुई मेहरबान
'भाईजान' की इस दरियादिली का हालिया उदाहरण है उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'। इस फिल्म से 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल और पलक तिवारी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चहर चौधरी को भी सलमान ने कहा था कि घर से बाहर निकलने के बाद वो उनसे मिले। वहीं, अब खबर आ रही है कि 'भाईजान' टीवी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' के एक कंटेस्टेंट पर मेहरबान हुए हैं। जी हां, सलमान इस खिलाड़ी को अपनी आने वाली फिल्म में ब्रेक देने वाले हैं।
सलमान देगें प्रतीक को ब्रेक?
रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुके प्रतीक सहजपाल को अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म में ब्रेक देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक 'दबंग खान' की अगली फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इन शोज में नजर आ चुके हैं प्रतीक
बता दें कि प्रतीक सहजपाल ने एमटीवी के रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वो करण कुंद्रा के शो 'लव स्कूल' का हिस्सा रहें। प्रतीक बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- KKK13 : रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की इन बहुओं की एंट्री हुई पक्की, खतरनाक स्टंट दिखा लगाएंगी जान की बाजी