फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sab TV Show Bhakharwadi Staff Member Passes Away Due To Coronavirus and One Positive Is Hospitalised

EXCLUSIVE: सब टीवी धारावाहिक के सेट पर कोरोना का संक्रमण, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Jul 2020 05:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Sab TV Show Bhakharwadi Staff Member Passes Away Due To Coronavirus and One Positive Is Hospitalised
जेडी मजीठिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी नेटवर्क के चैनल सब टीवी के एक धारावाहिक में काम करने वाले एक सिने कर्मचारी ने कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया। उसके साथी के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है और उसका इलाज जारी है। धारावाहिक के निर्माता जे डी मजीठिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिस कर्मचारी का निधन हुआ है, उसके परिवार की पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन


यह घटना घटी टीवी के कॉमेडी शो 'भाखरवाड़ी' के सेट पर जिसके निर्माता मजीठिया इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स के वाइस चेयरमैन भी हैं। 'अमर उजाला' के फोन करने पर मजीठिया ने इस खबर की पुष्टि की, साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर दुख भी प्रकट किया। उन्होंने बताया कि दो दिन से धारावाहिक की शूटिंग बंद है और सभी कलाकारों और कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण भी करवाया गया है। सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


'अमर उजाला' ने अपनी पड़ताल में पाया कि जिस व्यक्ति की मौत कोरोना की वजह से हुई है, उसका नाम अब्दुल था और वह सेट पर दर्जी का काम करता था। जे डी मजीठिया के अनुसार उस व्यक्ति की मौत 21 जुलाई को हुई है। जे डी ने बताया कि इस घटना की शुरुआत 11 जुलाई को हुई जब अब्दुल को थोड़ा अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। उसने यह बात प्रोडक्शन के लोगों को बताई तो उन्होंने उसे घर जाकर आराम करने और अपना इलाज करवाने की सलाह दी। वह अपने घर गया और वह डॉक्टर से मिला। लेकिन, डॉक्टर ने सिर्फ खांसी और जुकाम की दवाई देकर उसे आराम करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने बताया, 'इसी बीच उसकी बातचीत उसके विभाग के लोगों से होती रही। जाने से पहले उससे बोल दिया गया था कि अपना इलाज करवाने के बाद वह फिर से काम पर आ सकता है। हमारे सेट पर सभी का हर रोज शरीर का तापमान, ऑक्सीजन का स्तर और सारी जरूरी जांचें की जाती हैं। वह दवाई लेकर वापस सेट पर भी आया लेकिन फिर से उसकी तबीयत खराब हो गई और वह फिर से वापस घर चला गया।

जानकारी के मुताबिक अब्दुल ने 20 जुलाई को अपना कोरोना परीक्षण करवाया और अगले दिन रिपोर्ट देखने से पहले ही वह चल बसा। धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने से पहले मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने अपने मजदूरों की सुरक्षा के लिए सभी साधनों की व्यवस्था करवाने के दिशा निर्देशों पर आईएफटीपीसी से हस्ताक्षर करवाए थे। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि सेट पर काम करने वाले अगर किसी मजदूर को कुछ होता है, उससे पहले निर्माताओं को सभी कर्मचारियों का बीमा करवाने की जरूरत है। जे डी का कहना है कि धारावाहिक के सेट पर काम करने वाले सभी कलाकार और कर्मचारियों का बीमा करवाया गया है।

जेडी ने बताया, 'बीमा का पैसा अब्दुल के घर जल्द ही पहुंच जाएगा। उनके भतीजे से हमारी बातचीत चल रही है।' इस मामले की जानकारी के लिए जेडी से पहले जब सोनी सब चैनल की टीम से संपर्क किया गया तो उसके आधिकारिक प्रवक्ता इस पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उनका कहना था कि इस बारे में बातचीत सिर्फ शो के निर्माता जे डी मजीठिया करेंगे। वही सभी सवालों के जवाब देंगे।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में जहर मिलने का कोई प्रमाण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed