फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   SAB TV's Chidiya Ghar who to go off air from Next Month

...तो हम सबका चहेता ‘चिड़ियाघर’ शो हो जाएगा ऑफ एयर!

Sat, 26 Aug 2017 09:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 26 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
SAB TV's Chidiya Ghar who to go off air from Next Month
चिड़ियाघर पोस्टर - फोटो : SAB TV
हर घर देखा जाने वाला पारिवारिक शो ‘चिड़ियाघर’ अब ऑफ एयर हो जाएगा। इस शो के दीवानों में समूचा परिवार रहता है। ये शो पूरे परिवार के साथ बैठकर लोग देखते हैं, पर अब सितंबर से ये शो टीवी पर नहीं दिखेगा। इस खबर की जानकारी ‘पिंकविला’ ने दी है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक सब टीवी का ये शो ऑफ एयर होने वाला है। ये शो पूरे 8 सालों तक चला और टेलीविजन इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में इसकी गिनती होती है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ‘चिड़ियाघर’ को बंद करने का फैसला ले लिया गया है। इसका टीआरपी से कोई लेना देना नहीं है। ये शो टीआरपी चार्ट में हमेशा ही बेहतर पोजिशन में रहा है। इसे दूसरे शो की वजह से भी ऑफ एयर नहीं किया जा रहा है। दरअसल, शो के मेकर्स चाहते हैं कि इसे सही समय पर बंद किया जाए, ताकि शो की क्वॉलिटी से समझौता न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले ही इस शो किश्वर मर्चेंट ने एंट्री मारी थी। वो इंटरनेशनल स्कूल की ग्लैमरस वाइस प्रिसिंपल शीला केजवानी के रोल में नजर आ रही हैं। इसी स्कूल में कपि और चुहिया एडमिशन लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed