फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sa re ga ma pa show completed 25 years now channel running 25 hours musical marathon

25 साल का हुआ शो सारेगामापा, जी के सारे चैनलों पर इस दिन होगा 25 घंटे म्यूजिकल मैराथन

Fri, 08 May 2020 01:37 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Sa re ga ma pa show completed 25 years now channel running 25 hours musical marathon
sa re ga ma pa - फोटो : amar ujala

टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' भारत का सबसे पुराना रियलिटी शो है और इस शो ने एक मई को अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। 25 सालों के इस सफर को यादगार बनाने के लिए जी के सभी चैनलों पर 23 मई को 25 घंटे का एक म्यूजिकल मैराथन होने वाला है, जिसका नाम है 'सारेगामापा लाइवाथन'। सुरों के इस महासंग्राम में हिमेश रेशमिया, जावेद अली, उदित नारायण और ऋचा शर्मा समेत लगभग साढ़े तीन सौ कलाकार अपने घरों से प्रस्तुति देंगे। इसके अगले ही दिन 'एक देश एक राग' नाम से एक म्यूजिक कॉन्सर्ट रखा जाएगा जिसको भारत के जाने-माने गायक शान होस्ट करेंगे।

विज्ञापन

Sa re ga ma pa show completed 25 years now channel running 25 hours musical marathon
shaan - फोटो : social media

शान ने वर्ष 2002 में अपने करियर की शुरुआत एक होस्ट के रूप में इसी शो से की थी। इस शो के बारे में बताते हुए शान कहते हैं, 'मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मैं इस शो का इतने लंबे समय तक हिस्सा रहूंगा। यहां तक कि जब मेरा पहला बेटा पैदा हुआ, उसके बाद भी मुझे 'सारेगामापा' ने काम पर बुलाया। इससे पहले मुझे लोग एक गायक के रूप में ही जानते थे लेकिन इस शो ने मुझे एक टीवी पर्सनालिटी बनाया और मेरी हिंदी शुद्ध करने में मेरी मदद की। उस समय भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टेलीप्रॉन्पटर जैसा कोई साधन नहीं था। वह ऐसा वक्त था जब मैं चिल्लाते हुए उठता था 'आप सब का स्वागत है इस प्रतियोगिता में जिसका नाम है सारेगामापा'। यह सुनकर मेरी पत्नी दंग रह जाती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Sa re ga ma pa show completed 25 years now channel running 25 hours musical marathon
shaan - फोटो : file photo

शान का इस शो में होस्ट बनकर वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। वे कहते हैं, 'तीन साल बाद मैं 50 वर्ष का हो जाऊंगा। मेरी आंखें कमजोर हो जाएंगी इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे वापस आना चाहिए। मैं चाहता हूं कि लोग बस मेरी मुस्कान को याद रखें।' शान आजकल फिल्मों में बहुत कम गीत गा रहे हैं। इसके बारे में वह कहते हैं, 'मुझे जो काम मिला, मैंने सब किया लेकिन आजकल मुझे काम मिलता ही नहीं इसलिए मैं अब गीत नहीं गा रहा हूं।' हालांकि उन्होंने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में एक गीत 'तुझे रब माना' गाया है। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' में भी गीत गा रहे हैं।

जब ऋषि कपूर ने रणबीर को दी थी इस करीबी संग शादी की सलाह, आलिया नहीं जानें कौन है वो?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed