फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly Anupamaa Serial Producer Rajan Shahi Talk About Serial Dropping TRP

Rajan Shahi: ‘अनुपमा’ की कम होती टीआरपी पर क्या बोले राजन शाही? सीरियल से जुड़े चुके हैं कई विवाद

Tue, 07 Jan 2025 11:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

हाल ही में टीवी सीरियल का टीआरपी चार्ट सामने आया, जिसमें मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ फिर से पिछड़ता हुआ नजर आया। जबकि एक लंबे वक्त तक यह सीरियल टॉप पर बना रहा है। अनुपमा की गिरती टीआरपी पर इसके प्रोड्यूसर राजन शाही का बयान भी आया है।

विज्ञापन
Rupali Ganguly Anupamaa Serial Producer Rajan Shahi Talk About Serial Dropping TRP
राजन शाही और रूपाली गांगुली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

टीवी सीरियल्स की सफलता का पता उसकी टीआरपी से लगता है। कई सालों से टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ महिला दर्शकों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है। लेकिन कुछ समय से इसकी टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। हाल ही में इस सीरियल और इसकी लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ कई तरह के विवाद भी जुड़े हैं। अब सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कम होती टीआरपी पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन

 

Rupali Ganguly Anupamaa Serial Producer Rajan Shahi Talk About Serial Dropping TRP
अनुपमा धारावाहिक - फोटो : यूट्यूब

टीआरपी मायने रखती है 
कुछ दिन पहले सामने आई टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा। जबकि यह शो पहले टॉप पर हुआ करता था, कुछ समय से इसकी टीआरपी कम हो रही है। इस पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही कहते हैं- ‘टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है, चाहे एक्टर्स हों या क्रिएटर्स। लोग कहते हैं कि टीआरपी उनके लिए मायने नहीं रखती है, मगर मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है। मैं अच्छा कंटेंट देने में यकीन करता हूं। हमारे प्रोडक्शन ने पहले भी उतार-चढ़ाव का समय देखा है। टीआरपी में भी बदलाव होता है।’ 

ये खबर भी पढ़ें:TRP This Week: टीआरपी लिस्ट में ‘उड़ने की आशा’ रहा टॉप पर, जानिए क्या है ‘अनुपमा’ का हाल?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई एक्टर्स ने क्यों छोड़ा सीरियल 
पिछले कुछ समय में सीरियल ‘अनुपमा’ को कई एक्टर्स ने छोड़ दिया है। इस सीरियल की एक एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने तो यहां तक कहा कि उन्हें बिना सूचना दिए सीरियल से हटा दिया गया है। इन सभी बातों पर राजन शाही ने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि जो एक्टर्स हमारी टीम का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें सीरियल में नहीं होना चाहिए। इसलिए ऐसे एक्टर्स को शो से हटा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली लगातार कर रही हैं तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर है कौन?

 

विज्ञापन

रूपाली से भी जुड़े हैं विवाद 
सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्टर्स रूपाली के साथ भी पिछले साल विवाद जुड़े रहे। उनकी सौतेली बेटी ईशा ने उन पर कई आरोप लगाए। वहीं सीरियल ‘अनुपमा’ के कुछ एक्टर्स ने भी इशारों-इशारों में यह जता दिया कि वे रूपाली की वजह से सीरियल छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed