फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rupali ganguly and gaurav khanna starrer anupamaa has two new entries in the show know more details here

Anupamaa: 'अनुपमा' में होने वाली है दो नए चेहरों की एंट्री? क्योंकि सास भी कभी बहू थी से एक का है गहरा नाता

Mon, 08 May 2023 11:53 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
rupali ganguly and gaurav khanna starrer anupamaa has two new entries in the show know more details here
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो में रुपाली गांगुली के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अनुज के किरदार में गौरव खन्ना भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ऐसे में जल्द ही अनुपमा में एक बड़ा बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन

rupali ganguly and gaurav khanna starrer anupamaa has two new entries in the show know more details here
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा में आएगा जबर्दस्त ट्विस्ट
दरअसल, ऐसी खबर सामने आई है कि शो में जल्द ही नए ट्विस्ट एड टर्न आने वाले हैं। इसके साथ ही शो पर मेजर लीप आने वाला है। शो की अब तक की कहानी की बात करें तो शो में अनुज और अनुपमा अलग हो गए हैं, लेकिन अनुज अनुपमा की तरफ वापस आ सकता है, पर माया उसे ऐसा नहीं करने दे रही और तरह-तरह के पैतरे अपना रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

rupali ganguly and gaurav khanna starrer anupamaa has two new entries in the show know more details here
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
शो में दिखाई देगें दो नए चेहरे
इस बीच अनुपमा अपनी नई डांस एकेडमी शुरू करने का सोच रही हैं। वहीं, कई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शो में इस बीच दो नई एंट्रीज हो सकती हैं। जी हां, अनुपमा में अब अपरा मेहता और अमन महेश्वरी को लेकर खबरें हैं कि दोनों एक्टर्स शो के साथ जुड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

rupali ganguly and gaurav khanna starrer anupamaa has two new entries in the show know more details here
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
क्योंकि सास भी कभी बहू थी की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री!
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की सास सविता विरानी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अपरा मेहता ने अनुपमा शो के लिए शूटिंग करना शुरू भी कर दिया है। वहीं दूसरे एक्टर, अमन महेश्वरी को लेकर भी कयास लग रहे हैं कि वे भी जल्द अनुपमा संग जुड़ेंगे। बता दें, अमन ने पिछले दिनों रुपाली गांगुली संग अनुपमा सेट से तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद ये कयास लगने लगे कि एक्टर अनुपमा शो से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Shiv Shakti: छोटे परदे पर फिर होने जा रहा हर हर महादेव का जयघोष, इस बार राम ने धरा जटाधारी का स्वरूप

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed