फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rohit shetty is back with Khatron Ke Khiladi season 11 first promo released

खतरों के खिलाड़ी 11: नए सीजन का प्रोमो रिलीज, 'डर वर्सेज डेयर' के बैटलग्राउंड में नजर आएंगे 13 जांबाज

Sat, 12 Jun 2021 08:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 12 Jun 2021 08:01 PM IST
सार

  • खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का प्रोमो रिलीज
  • ये 13 कंटेस्टेंट करेंगे डर का मुकाबला
  • धमाकेदार अंदाज में एंट्री करते नजर आए रोहित शेट्टी

विज्ञापन
Rohit shetty is back with Khatron Ke Khiladi season 11 first promo released
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धमाकेदार एक्शन, स्टंट और टास्क से भरपूर दर्शकों के पसंदीदा शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की पहली झलक सामने आ गई है। एक्शन से भरपूर इस प्रोमों को शो के होस्ट और बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने हरी झंडी दी है। केप टाउन का खूबसूरत मैदान अब बहुत जल्द युद्ध के मैदान में तब्दील होने वाला है। इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड हैं जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे। इस नए सीजन में लार्जर दैन लाइफ वाले डेयरडेविल स्टंट देखने को मिलेंगे जहां कंटेस्टेंट को अपने डर का सामना करना होगा । इस शो के पहले प्रोमो में दिख रहा है रोहित शेट्टी एक जीप में चीता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और नए सीजन का हिंट देते हुए कहते हैं, 'यहां कदम कदम पर बढ़ेगा डर और डेयर के वारियर्स देंगे उसे कड़ी टक्कर। ये है डर और डेयर का बैटलग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन'।
विज्ञापन


 


शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट की बात करें को इस बार राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। बता दें कि इसमें से कई कंटेस्टेंट बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं इस बार फिर ये सारे प्रतियोगी एक दूसरे के  डर का भी सामना करते नजर आएंगे। बहुत जल्द ये शो दर्शकों के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed