फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rodies 19 Judges Rhea Chakroborty Got Angry On Prince Narula For Misbehaving With Her Actress Took Action

Roadies 19: प्रिंस नरूला की बदसलूकी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती? एक्ट्रेस ने उठाया फिर यह कदम

Sun, 07 May 2023 01:41 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 01:41 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि शो के शुरुआत से ही जज प्रिंस नरूला बाकी के दो जज गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से पंगे ले रहे थे। हालांकि गौतम गुलाटी ने प्रिंस के मजाकिया बर्ताव को पूरी तरह से इग्नोर किया, लेकिन एक्ट्रेस रिया ऐसा नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Rodies 19 Judges Rhea Chakroborty Got Angry On Prince Narula For Misbehaving With Her Actress Took Action
रिया चक्रवर्ती- प्रिंस नरूला - फोटो : social media

विस्तार

टीवी का विवादित शो एमटीवी रोडीज का 19वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।  इस शो में हमेशा की तरह तीन गैंग लीडर नजर आएंगे, जिसमें पहली बार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी नजर आएंगे। शो में जब से रिया चक्रवर्ती की एंट्री हुई है, तभी से रोडीज खबरों में बना हुआ है। वहीं, हाल ही में खबरें सामने आई हैं कि रोडीज के सेट पर तीनों जज के बीच झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस रिया के बीच बहस हो गई है, जिसके कारण दोनों में काफी मनमुटाव देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन



 

Rodies 19 Judges Rhea Chakroborty Got Angry On Prince Narula For Misbehaving With Her Actress Took Action
रिया चक्रवर्ती- प्रिंस नरूला - फोटो : social media

प्रिंस और रिया के बीच हुई बहस
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि शो के शुरुआत से ही जज प्रिंस नरूला बाकी के दो जज गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से पंगे ले रहे थे। हालांकि गौतम गुलाटी ने प्रिंस के मजाकिया बर्ताव को पूरी तरह से इग्नोर किया, लेकिन एक्ट्रेस रिया ऐसा नहीं कर पाई। इस दौरान एक्ट्रेस और प्रिंस के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई और तभी रिया को प्रिंस ने कुछ कह दिया था, जिसके बाद वह काफी ज्यादा भड़क गई। जानकारी के मुताबिक प्रिंस ने रिया की बेज्जती करते हुए उन्हें धमकी भी दी। इन सभी के चलते एक्ट्रेस काफी ज्यादा भड़क गई हैं।

Karan Deol: करण की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, इस दिन गर्लफ्रेंड द्रिशा संग सात फेरे लेंगे सनी देओल के लाडले
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rodies 19 Judges Rhea Chakroborty Got Angry On Prince Narula For Misbehaving With Her Actress Took Action
रिया चक्रवर्ती प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी - फोटो : social media

रिया संग गौतम गुलाटी और प्रिंस ने काम करने से किया इनकार
इसके बाद रिया को यह जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने क्रू से जाकर शिकायत कर दी, जिसके चलते उस दौरान शो की शूटिंग बंद हो गई। खबरों के मुताबिक इस घटना के बाद प्रिंस को सेट से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाद में प्रिंस ने अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी, लेकिन रिया ने उस चीज को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। इन सभी के बाद प्रिंस और गौतम ने रिया के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से चर्चा में बनी रहती हैं। यहां तक कि रिया के इस शो में एंट्री पर दिवंगत एक्टर सुशांत के परिवार वाले खासा नाराज हैं। 

Jeremy Renner: जेरेमी ने दुर्घटना के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, रयान रेनॉल्ड्स ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed