फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Roadies 19 Gautam Gulati Speaks On His Current Equation With Prince Narula Says I do not have any negativity

Roadies 19: गौतम गुलाटी ने प्रिंस नरूला संग अपने संबंधों पर बात की, बोले- मेरे दिल में उसके लिए आज भी...

Mon, 28 Aug 2023 08:26 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 28 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गुलाटी ने प्रिंस नरूला संग अपने संबंधों पर बात की है। उन्होंने कहा है कि मेरे मन में उनके प्रति कोई नकारात्मकता या शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
Roadies 19 Gautam Gulati Speaks On His Current Equation With Prince Narula Says I do not have any negativity
गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में प्रतिभागियों द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। रोडीज के इस सीजन में बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी की बतौर गैंग लीडर एंट्री हुई है। इस बीच शो में उनके और प्रिंस नरूला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। हाल ही में एक साक्षात्कार में गौतम ने प्रिंस संग अपने संबंधों को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


'मेरे मन में उनके प्रति कोई नकारात्मकता नहीं'
गौतम गुलाटी ने एक ऐसे पक्ष का खुलासा किया, जिसकी उनके फैंस को उम्मीद नहीं थी। ऑन-स्क्रीन ड्रामा के बावजूद उन्होंने कबूल किया कि उनके मन में प्रिंस नरूला के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे मन में उनके प्रति कोई नकारात्मकता या शिकायत नहीं है, जो कुछ भी हुआ वह शो में था पर मेरे दिल में उसके लिए आज भी कोई गलत भावना नहीं है कि मैं कभी उसके खिलाफ जाऊं।"

विज्ञापन

Jawan Trailer: दिल थामकर बैठिए, चंद घंटों में आने वाला है शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर?

विज्ञापन
विज्ञापन


रोडीज 19 में पहली बार आए साथ
'बिग बॉस' सीजन 8 के विनर रह चुके गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज में पहली बार एक साथ आए और तब से उनके बीच बहस जारी है, जिसने सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच एक जंग छेड़ दी है। मगर प्रिंस को लेकर गौतम के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें-  Chandramukhi 2: फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद राघव लॉरेंस ने मांगी माफी, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed